{"_id":"63e45c92560a030154060a12","slug":"big-road-accident-in-greater-noida-roadways-bus-crushed-seven-people-many-died-and-injured-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस ने सात लोगों को कुचला, चार की मौत और तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस ने सात लोगों को कुचला, चार की मौत और तीन घायल
Thu, 09 Feb 2023 10:58 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 09 Feb 2023 10:58 AM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली इलाके क्षेत्र के जीटी रोड स्थित हीरो मोटर्स कंपनी के सामने सड़क पार कर रहे कर्मचारियों को रोडवेज डिपो की बस ने टक्कर मार दी। जिसमें चार कर्मचारियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी रोडवेज ने कर्मचारियों को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे एक कंपनी के कर्मचारियों को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में चार कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, बादलपुर कोतवाली इलाके क्षेत्र के जीटी रोड स्थित हीरो मोटर्स कंपनी के सामने सड़क पार कर रहे कर्मचारियों को रोडवेज डिपो की बस ने टक्कर मार दी। जिसमें चार कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि तीन कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जीटी रोड स्थित हीरो मोटर्स कंपनी की बुधवार रात में साढ़े ग्यारह बजे शिफ्ट छूट रही थी। उसी समय दादरी की तरफ से नोएडा की ओर जा रही नोएडा डिपो की रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे कर्मचारियों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे का शिकार कर्मचारी संकेश्वर कुमार दास, मोहरी कुमार, सतीश, गोपाल, अनुज, धर्मवीर और संदीप हुए। इनमें चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं।