फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Big companies will invest 14000 crores, 65 thousand youth will get employment

बड़ी कंपनियां करेंगी 14000 करोड़ का निवेश, 65 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

Tue, 17 May 2022 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Big companies will invest 14000 crores, 65 thousand youth will get employment
नोएडा। देश-विदेश की कई बड़ी कंपनियां नोएडा में करीब 14 हजार करोड़ का निवेश करेंगी। जिससे 65 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। नोएडा प्राधिकरण 3 जून को होने वाली यूपी की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में इन कंपनियों के निवेश को सरकार के सामने रखेगा। हालांकि अभी यह तय होना बाकी है कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में कितनी कंपनियों के निवेश और कितने हजार करोड़ का निवेश दिखाया जाएगा। सूची को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, प्राधिकरण की ओर से बीते कुछ माह में देश विदेश की कई बड़ी कंपनियों को 57 प्लॉट आवंटित किए गए हैं। इन कंपनियों की ओर से करीब 14-15 हजार करोड़ के निवेश का वादा किया गया है। अब इन्हीं कंपनियों में से उन कंपनियों के प्रोजेक्ट को नोएडा प्राधिकरण यूपी के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में लेकर जाएगा, जो कि कम से काम शुरू कर चुके हैं या उनका नक्शा पास हो चुका है। इसका मकसद यह है कि सरकार को नोएडा में होने वाले बड़े काम का पता चले और मजबूती दिखे।
विज्ञापन

जिन आवंटियों को जमीन का आवंटन हुआ है उनके काम को देखते हुए कंपनियों का चयन किया जाए। इसमें खास तौर पर यह देखा जाएगा कि जिन कंपनियों का जिक्र यूपी के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में किया जाए। उनका काम पूरा हो। लिहाजा उन कंपनियों को फिलहाल शामिल नहीं किया जाएगा, जिनका कम से कम नक्शा पास न हुआ हो। इसमें कुछ कंपनियों की ओर से कार्य स्थल पर दीवार आदि बनाया जा रहा है, जिससे उनकी गंभीरता का पता चलेगा कि यह परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। ऐसे प्रोजेक्टों की सूचना शासन को जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनियों की ओर से सेटअप बैठाने का काम शुरू
कई कंपनियां यहां अपना सेटअप बैठाने का काम शुरू कर चुकी हैं। कुछ कंपनियां काम शुरू करने की प्रक्रिया में हैं। इनको जमीन का आवंटन पहले ही किया जा चुका है। संबंधित कंपनियों के काम को आगे बढ़ाने के लिए प्राधिकरण की ओर से तकनीकी समेत अन्य सभी पहलुओं पर सहयोग किया जा रहा है।
माइक्रोसॉफ्ट, अदाणी, आइकिया जैसे बड़े नाम शामिल
नोएडा में माइक्रोसॉफ्ट को आईटी के लिए 60 हजार वर्गमीटर जमीन का आवंटन किया गया है। इसके अलावा अदाणी इंटरप्राइजेज को सेक्टर-80 में डाटा सेंटर के लिए 39146 वर्गमीटर जमीन और सेक्टर-62 में 34275 वर्गमीटर जमीन का आवंटन किया गया है। मोबाइल फोन का काम करने वाली डिक्सन टेक्नोलॉजी को सेक्टर-151 में 21 हजार वर्गमीटर जमीन दी गई है। एमएक्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को सेक्टर-145 में 16350 वर्गमीटर जमीन का आवंटन किया गया है। सेक्टर-52 में आइकिया को जमीन का आवंटन हुआ है। इसके अलावा फेलिक्स हेल्थकेयर, मिठास, रोटोपंप, रिप्लिका, एआरजी आउटलेयर, वेबवर्क, अडोरा समेत कई नाम शामिल हैं।
यह होता है ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी
प्रदेश में निवेश को लेकर चर्चा-परिचर्चा के लिए यह एक प्रकार का आयोजन है। यहां प्रदेश के अलग-अलग शहरों में होने वाले निवेश के बारे में बताया जाएगा। यूपी में 75 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य इस बार रखा गया है। इसी कड़ी में नोएडा भी अपने क्षेत्र में निवेश को लेकर जानकारी देगा।

नोएडा में बीते दिनों 57 प्रोजेक्टों के लिए जमीन का आवंटन किया गया है। इनसे करीब 14-15 हजार करोड़ के निवेश की उम्मीद है। इन्हीं कंपनियों में से कुछ कंपनियों को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में लेकर जाएंगे। वहां नोएडा में निवेश के बारे में बताया जाएगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है।- रितु माहेश्वरी, सीईओ, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed