फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bhuvneshwar will play for RCB and Sameer Rizvi will play for Delhi Capitals.

Noida News: भुवनेश्वर आरसीबी और समीर रिजवी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे

Sun, 16 Nov 2025 02:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Bhuvneshwar will play for RCB and Sameer Rizvi will play for Delhi Capitals.
मेरठ। आईपीएल 2026 के लिए मेरठ के भुवनेश्वर कुमार और समीर रिजवी को रिटेन किया गया है। भुवनेश्वर कुमार आरसीबी और और समीर रिजवी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे।
विज्ञापन

आईपीएल के हर सीजन में मेरठ के खिलाड़ी जलवा दिखाते हैं। भुवनेश्वर कुमार पिछले कई वर्षों से आईपीएल खेल रहे हैं। साल 2025 के आईपीएल सीजन के लिए आरसीबी ने भुवनेश्वर को 10.76 करोड़ रुपये में खरीदा था। मेरठ के किसी खिलाड़ी को इतनी बड़ी धनराशि में पहली बार खरीदा गया था। अब इस साल भी आरसीबी ने भुवनेश्वर को रिटेन किया है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने समीर रिजवी को 95 लाख रुपये में खरीदा था। दिल्ली कैपिटल्स ने 2026 के लिए समीर को फिर से रिटेन किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा 2025 आइपीएल में मेरठ के कर्ण शर्मा को मुंबई ने अपने दल में शामिल किया था। वर्ष 2026 आईपीएल के लिए टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया है। वहीं भुवनेश्वर की बात करें तो उन्होंने 2012 से 2022 तक भारतीय टीम के लिए खेला है। आखिरी बार 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने टी-20 मैच खेला था। वर्ष 2018 में आखिरी टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 63 रन बनाए थे और 4 विकेट भी लिए थे। वर्ष 2022 के बाद से वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि वह आईपीएल लगातार खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed