फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bhoomi Pujan of 4 new police stations, building will be soon

4 नए थानों का हुआ भूमिपूजन, जल्द होगा भवन निर्माण

Tue, 26 Jan 2021 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan of 4 new police stations, building will be soon
नोएडा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सिटी परियोजना का लखनऊ से वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान गौतमबुद्ध नगर के 4 नए थानों का भूमि पूजन भी किया गया। इन नए थानों के भवन का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस को सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

नए थाने फेज वन के लिए सेक्टर-5ए, ओखला बैराज के लिए सेक्टर-126ए, सेक्टर-116 के लिए सेक्टर-113 और सेक्टर-63 के लिए सेक्टर-63 में भूमि पूजन हुआ। इस दौरान संबंधित एसीपी और प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री चारों थानों के भूमि पूजन को वर्चुअल देख रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने सेफ सिटी परियोजना का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इसके तहत जनपद में 1600 हाई रेजोल्यूशन कैमरे विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे। प्रथम चरण में ढाई सौ कैमरे लगाने की योजना है। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार ने बताया कि नए थाने जल्द बनकर तैयार होंगे और यहां जल्द ही कामकाज शुरू होगा। इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। नए थानों के बनने के बाद कमिश्नरेट में कुल 26 थाने हो जाएंगे। नए थाने बनने पर पुलिस को संसाधन और अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी मुहैया कराए जाएंगे। इससे जनपद में पेट्रोलिंग व्यवस्था भी अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed