{"_id":"689a094a3b7bbe3c3b0ee7f1","slug":"bhavya-pratap-defeated-rohit-of-haryana-noida-news-c-23-1-lko1064-71389-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भव्य प्रताप ने हरियाणा के रोहित को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भव्य प्रताप ने हरियाणा के रोहित को हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में चल रही राष्ट्रीय सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले के बॉक्सर भव्य प्रताप का सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन जारी रहा। वह लगातार दूसरी बार सब-जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने से दो कदम की दूरी पर हैं। बालक वर्ग में ग्रेटर नोएडा के सादोपुर गांव निवासी भव्य प्रताप ने 67-70 किग्रा भार में हरियाणा के बॉक्सर रोहित को 5-0 से पराजित किया और सेमीफाइनल के लिए दावेदारी पेश की है। सेमीफाइनल में उसका मुकाबला सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के बॉक्सर के साथ होगा। प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में देशभर से करीब सभी राज्यों से 800 बॉक्सर भाग ले रहे हैं। सोमवार को 100 से अधिक मुकाबले खेले गए।
जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रवेश बैसोया का कहना है कि मुक्केबाज दादरी स्थित सादोपुर में संचालित जेएसबी बॉक्सिंग अकादमी में कोच प्रमोद कुमार से बारीकियां सीख रहा है। उन्होंने बताया कि बॉक्सर ने इससे पहले बीते वर्ष ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुई तीसरी सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग में राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था।