फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bhalswa landfill site to soon be free of garbage: Sood

भलस्वा लैंडफिल साइट पर जल्द खत्म होगा कचरा : सूद

Thu, 13 Nov 2025 09:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
Bhalswa landfill site to soon be free of garbage: Sood
शहरी विकास मंत्री ने छह एंटी स्मॉग गन और 12 स्प्रिंकलर लगाने के निर्देश दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने बृहस्पतिवार को भलस्वा लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया और बायो-माइनिंग, कचरा प्रोसेसिंग व प्रदूषण नियंत्रण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भलस्वा साइट को प्रदूषण के दृष्टिकोण से हॉटस्पॉट घोषित किया जाए। इसके अलावा यहां पर तत्काल छह एंटी स्मॉग गन और 12 स्प्रिंकलर लगाए जाएं।

सूद ने बताया कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर प्रतिदिन 4000 मीट्रिक टन नया कचरा पहुंचता है। यहां 16 ट्रोमल मशीनें कचरे की प्रोसेसिंग में लगी हैं जिनसे उड़ने वाली धूल वायु प्रदूषण का बड़ा कारण बन रही है। इस क्षेत्र में प्रतिदिन 800 से अधिक कूड़ा ढोने वाले वाहन आते हैं जो करीब 7000 लीटर डीजल की खपत करते हैं। इससे भी प्रदूषण बढ़ता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रोन सर्वे कर बचा हुए कचरे की रिपोर्ट 10 दिन के भीतर प्रस्तुत की जाए। साथ ही, नया कचरा आने के साथ-साथ प्रतिदिन निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए ताकि कूड़े का नया पहाड़ न बने। भलस्वा साइट पर 10 एकड़ नई भूमि पर दिसंबर तक गीले कचरे की प्रोसेसिंग शुरू हो जाएगी। आग की घटनाएं रोकने और प्रदूषण नियंत्रण के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विनोद डबास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed