फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bhakiyu Bhanu workers joined hands with Lok Shakti

Noida News: भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने थामा लोक शक्ति का दामन

Wed, 13 Aug 2025 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Bhanu workers joined hands with Lok Shakti
रबूपुरा(संवाद)। भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाकियू भानु छोड़कर भाकियू लोक शक्ति का दामन थाम लिया है। सोमवार को बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर गाजियाबाद के भाकियू भानु के राष्ट्रीय पदाधिकारी ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ भानु द्वारा शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए त्यागपत्र दे दिया गया था।
विज्ञापन

भाकियू भानु के राष्ट्रीय पदाधिकारी ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो करते हुए रौनीजा गांव के पास चल रहे भाकियू लोक शक्ति के अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर पहुंचे और भाकियू लोक शक्ति का समर्थन करते हुए लोक शक्ति की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर भाकियू लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शयौराज सिंह ने माल्यार्पण कर सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। शयौराज सिंह ने बताया कि जो भी पदाधिकारी वह भानु में थे उन्हें उन्ही पदों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। भाकियू लोक शक्ति में शामिल होने वालों में राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर ओमवीर सिंह, राष्ट्रीय पदाधिकारी सतवीर सिंह, चौधरी ओमप्रकाश गुर्जर, चौधरी बी सी प्रधान, अमित गोड कपिल भाटी, सतीश मुखिया, विजय सिंह, नरेश भाटी, प्रदीप भाटी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed