{"_id":"69de5dff7606e4d9de06efe6","slug":"bhajan-sandhya-at-bisrakh-shiva-temple-noida-news-c-23-1-lko1064-92333-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिसरख शिव मंदिर में भजन संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिसरख शिव मंदिर में भजन संध्या
विज्ञापन
फोटो --
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख स्थित प्राचीन शिव मंदिर (रावण मंदिर) में सोमवार को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। इसका आयोजन कृष्ण कुमार नवमान मंच ने किया। लोक गायिका अनन्या सिंह की भजन संध्या और गौ माता की आरती ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर पूर्व न्यायमूर्ति शंभू नाथ श्रीवास्तव और पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमरीश भाटी मौजूद रहे। कार्यक्रम में रागनी सम्राट ब्रह्मपाल नागर के भजनों ने विशेष आकर्षण पैदा किया। समापन पर अतुल कृष्ण महाराज ने आशीर्वचन दिए। इस दौरान आरएसएस, विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।