फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BGMI Games begins, laser light craze seen for the first time in indoor stadium

Noida News: बीजीएमआई गेम्स शुरू, इंडोर स्टेडियम में पहली बार दिखा लेजर लाइट का क्रेज

Fri, 31 Jan 2025 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
BGMI Games begins, laser light craze seen for the first time in indoor stadium
फोटो--
विज्ञापन

- युवा दर्शकों में दिखा उत्साह, चहेते खिलाड़ियों को देखने के लिए लगी होड़
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। डिजिटल युग में मोबाइल गेम्स का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इसमें सबसे प्रमुख नाम बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई) का है। इस खेल के चाहने वालों के लिए नोएडा का इंडोर स्टेडियम शुक्रवार को खास बन गया। जहां उनके चहेते खिलाड़ी इस खेल का फाइनल मुकाबला खेलने पहुंचे हैं। इसका आयोजन तीन दिनों यानि दो फरवरी तक होगा। विजेताओं को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। गेम्स में कुल 16 टीमें शामिल हो रही हैं। जिनके बीच दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
शुक्रवार दोपहर बीजीएमआई गेम्स का शुभारंभ होने से पहले ही सैकड़ों की संख्या में युवा दर्शक स्टेडियम पहुंच गए। पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए करीब दो घंटे से अधिक तक लाइन में लगे रहे। क्यूआर कोड स्कैन कर दर्शकों को पंजीकृत करने के बाद इंडोर स्टेडियम में प्रवेश दिया गया। इस दौरान खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। स्टेडियम में जब खेल की शुरुआत हुई, तो लेजर लाइट और रंग-बिरंगी लाइट ने माहौल को रोमांचक बना दिया। चंद समय में ही दर्शकों से इंडोर स्टेडियम की कुर्सियां पूरी तरह से भर गईं। कुछ दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के साथ-साथ टीमों के लिए प्ले कार्ड्स भी लाए हुए थे।
विज्ञापन

---
लेजर लाइट ने माहौल में लगाए चार चांद :
इंडोर स्टेडियम में शुरू हुए बीजीएमआई गेम के दौरान लेजर लाइट ने माहौल को पूरी तरह से जोश से भर दिया। स्टेडियम परिसर में लेजर लाइट शो को दर्शक अपने मोबाइल फोन में कैद करते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा, स्क्रीन पर लाइव गेमिंग एक्शन को देखने का मजा दर्शकों को खूब भाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नए मुकाम पर बीजीएमआई गेम :
बीजीएमआई गेम्स के प्रवक्ता अर्जुन व स्टेडियम के वैन्यु मैनेजर अमित सिंह ने कहा कि दर्शकों की संख्या और उनके जुनून को देखकर अंदाजा लगाया जासकता है कि ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री में अब नए मुकाम हासिल किए जा रहे हैं। बीजीएमआई जैसे गेम्स आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर खेले जाएंगे। इस इवेंट ने यह भी बता दिया कि गेमिंग अब केवल मोबाइल स्क्रीन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे बड़े मंचों पर भी अनुभव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed