फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Belt tied the noose around the neck of the girl, the fruit of Kadamba saved her life

बेल्ट से बच्ची के गले में लगा फंदा, कदंब के फल ने बचाई जान

Tue, 16 Nov 2021 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Belt tied the noose around the neck of the girl, the fruit of Kadamba saved her life
ग्रेनो वेस्ट स्थित स्टेलर जीवन सोसाइटी के इसी स्लाइडर में बच्ची फंसी थी। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित स्टेलर जीवन सोसाइटी के प्ले एरिया में एक बच्ची के गले में बेल्ट से फंदा लग गया। इससे वह तड़पने लगी। इसी दौरान पास में लगे कदंब के पेड़ से गिरे फल को उठाने पहुंचे युवक को मासूम की कराह सुनाई दी। इस पर उसने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्ची की मदद की, नहीं बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सोसाइटी निवासी भूपेंद्र सोनी ने बताया कि वह रोज सुबह पूजा पाठ कर घर से बाहर निकलते हैं। सोमवार सुबह उनका बेटा सोसाइटी के प्ले एरिया में जाने की जिद करने लगा। इस पर वह बेटे को लेकर प्ले एरिया में पहुंच गए। वह मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी उनकी नजर कदंब के पेड़ से गिर रहे फल पर पड़ी।
विज्ञापन

डायबिटीज होने के कारण वह फल उठाने पेड़ के पास चले गए। इसी दौरान उन्हें एक बच्ची के कराहने की आवाज सुनाई दी। वह स्लाइड पर फिसलने की कोशिश कर रही थी। पहले उन्होंने समझा कि बच्ची डर रही है, लेकिन कुछ ही देर मासूम रोने लगी। यह देख वह बच्ची के पास पहुंचे तो देखा कि उसके गले में बैडमिंटन बैग की बेल्ट से फंदा लग गया है। इसी कारण वह फिसल नहीं पा रही थी। उन्होंने तुरंत बच्ची के गले से बेल्ट निकालकर उसकी जान बचाई व उसके पापा के बारे में पूछा। कुछ देर बाद अन्य लोगों की मदद से पापा को तलाश लिया गया। वह कोर्ट पर बैडमिंटन खेल रहे थे, इस कारण उनका ध्यान बच्ची से हट गया। भूपेंद्र ने बताया कि थोड़ी देर और होती तो बच्ची की जान जा सकती थी। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि बच्चों को अकेले प्ले एरिया में खेलने नहीं भेजें। उनके साथ जाएं व नजर रखें। थोड़ी की असावधानी खतरनाक साबित हो सकती है।
विज्ञापन

मासूम हत्याकांड में पुलिस माता-पिता से करेगी पूछताछ
फेज-दो कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-93 से अगवा 6 साल की मासूम की हत्या के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस का दावा है कि 20 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस का परिजनों की ओर ही संदेह बढ़ रहा है। अब उनसे पूछताछ की जाएगी। 11 नवंबर को बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। दो दिन बाद श्रमिक कुंज के पास की झाड़ियों में शव मिला था। सेंट्रल जोन के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि 20 से अधिक लोगों से पूछताछ और कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा चुका है, लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला है। शव के पास चप्पलें मिली थीं। इससे संदेह है कि किसी परिचित के साथ बच्ची पार्क तक गई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि बच्ची के माता-पिता का मनमुटाव चल रहा था। इसके अलावा किसी से रंजिश आदि तो नहीं है इसकी जानकारी के लिए माता-पिता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed