फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Beauty of Delhi can descend from hot air balloon

Noida News: हॉट एयर बैलून से निहार सकेंगे दिल्ली की सुंदरता

Thu, 31 Jul 2025 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Beauty of Delhi can descend from hot air balloon
दिल्ली विकास प्राधिकरण की नई पहल, निजी एजेंसी का चयन, प्रारंभिक तौर पर तीन वर्षों के लिए कार्य सौंपा
विज्ञापन

--------------------
02 माह में शुरू होगी रोमांचक सेवा
04 जगहों पर यमुना किनारे मिलेगी सेवा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
लोग जल्द ही राजधानी की प्राकृतिक सुंदरता को आसमान से निहार सकेंगे। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) पहली बार शहर में हॉट एयर बैलून सेवा शुरू करेगा। डीडीए ने यह रोमांचक पहल इको-टूरिज्म को बढ़ावा, लोगों को नया मनोरंजन विकल्प व दिल्ली के हरित क्षेत्रों को नई पहचान दिलाने के लिए की है।
डीडीए के अनुसार, यह परियोजना उपराज्यपाल वीके सक्सेना की पहल पर तैयार की गई है। बैलून सेवा यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, कॉमनवेल्थ गेम्स स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और यमुना किनारे स्थित असिता व बांसेरा पार्क में शुरू की जाएगी। डीडीए ने इस परियोजना के लिए निजी एजेंसी का चयन कर लिया है जिसे प्रारंभिक तौर पर तीन वर्षों के लिए कार्य सौंपा गया है। भविष्य में इस अवधि को अधिकतम नौ वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। चयनित एजेंसी को प्रत्येक स्थल पर 3600 वर्गमीटर (60x60 मीटर) स्थान संचालन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


उड़ान की समयसीमा और संचालन व्यवस्था
बैलून सेवा दो माह के भीतर शुरू हो जाएगी। हर दिन चार घंटे की उड़ान की अनुमति दी गई है जिसे आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाया भी जा सकता है। सेवाओं का संचालन राजस्व साझेदारी मॉडल के तहत किया जाएगा जिसमें टिकटों की कीमत डीडीए की स्वीकृति के बाद तय की जाएगी। सभी टिकटों से प्राप्त राशि सीधे डीडीए के खाते में जमा होगी जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना किनारों को किया बेहतर
डीडीए ने हाल के वर्षों में यमुना को बेहतर करने के अनेक प्रयास किए हैं। असिता जो कभी अतिक्रमण की चपेट में थे उसे अब एक खूबसूरत ग्रीन जोन बना दिया गया है। वहीं, बांसेरा में सीएंडडी वेस्ट डंपिंग साइट थी लेकिन अब 30,000 बांस के पौधों, तीन जल निकायों और एक संगीतमय फव्वारे से सजा अद्वितीय थीम पार्क है।

खेल परिसरों का नया उपयोग
यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सूरजमल विहार स्थित दिल्ली का सबसे बड़ा खेल परिसर है। यह कॉमनवेल्थ गेम्स स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 2010 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बनाया गया था। अब इन परिसरों को मनोरंजन और पर्यावरण-पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

रस्सी से बंधा होगा बैलून
यह योजना दिल्लीवासियों के लिए नया मनोरंजन और पर्यटन का अवसर लाएगी। टेदर्ड हॉट एयर बैलून को जमीन से रस्सियों के सहारे बांधा जाता है जिससे यह सुरक्षित और रोमांचक दोनों होता है। रस्सियों से बंधा होने के कारण बैलून हवा के साथ दूर नहीं जाता। अभी देश के कुछ ही शहरों में ये सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed