फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Be self-reliant with new resolutions and build a new India: Modi

नए संकल्प लेकर बनें आत्मनिर्भर और नए भारत का निर्माण करें : मोदी

Thu, 03 Feb 2022 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Be self-reliant with new resolutions and build a new India: Modi
दादरी स्थित मिहिर भोज कॉलेज में प्रधानमंत्री का संबोधन सुनते लोग। संवाद - फोटो : Grnoida
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी वर्चुअल आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था रैली के माध्यम से लोगों को बजट की बारीकियां बताईं। उन्होंने एक दिन पहले ही पेश किए गए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बजट की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह समय नए अवसरों का है। नए संकल्पों की सिद्धि का है। जरूरी है कि भारत आत्मनिर्भर बनें और नए भारत का निर्माण करें। प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद के लिए नोएडा के सेक्टर-62 स्थित ऐवियर हब इंस्टीट्यूट, दादरी विधानसभा के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज और जेवर विधानसभा के परशुराम धर्मशाला में इंतजाम किया गया था। संवाद को सुनने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश 100 साल में आई सबसे बड़ी वैश्विक महामारी से लड़ रहा है। कोरोना का कालखंड दुनिया के लिए चुनौतियां लेकर आया है। दुनिया उस चौराहे पर खड़ी है, जहां टर्निंग प्वाइंट निश्चित है। आगे जो दुनिया हम देखने वाले हैं, वो वैसी नहीं होगी, जैसी कोरोना से पहले थी। ऐसे में आत्मनिर्भरता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए हमारी सेनाएं, हमारे जवान दिन-रात जुटे रहते हैं, जान की बाजी भी लगा देते हैं, लेकिन सीमा पर जो जवान तैनात हैं, उनके लिए सीमावर्ती गांव भी किले का काम करते हैं।
विज्ञापन

उन सीमावर्ती गांवों की देशभक्ति का जज्बा भी अद्भुत होता है। नोएडा में प्रधानमंत्री का संवाद सुनने के लिए प्रत्याशी पंकज सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी प्रकार दादरी व जेवर में आयोजित कार्यक्रम में सत्यपाल सिंह सैनी, विजय भाटी, गीता पंडित, हरीश सिंह, रविंद्र राजौरा, योगेश चौधरी, जगभूषण गर्ग, मनोज गर्ग, बिजेंद्र नागर, गजेंद्र मावी, कर्मवीर आर्य, सुशील शर्मा, अशोक शर्मा, उदयवीर सिंह, जगदीप नागर, प्रिन्स भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 करोड़ घरों में नल से पहुंचा जल
सरकार के प्रयासों से देश में करीब 9 करोड़ ग्रामीणों के घरों में नल से जल पहुंचने लगा है। करीब 5 करोड़ से ज्यादा पानी के कनेक्शन जल जीवन मिशन के तहत पिछले दो वर्ष में दिए गए हैं। जो लोग झोपड़ी में रहते थे, अब उनके पास घर है। इस बार बजट में पहले के मुकाबले इन घरों के लिए राशि और घरों का आकार भी बढ़ाया गया है। जिससे बच्चों को पढ़ाई के लिए जगह मिल जाए। इसमें ज्यादातर घर महिलाओं के नाम हैं। आज समय की मांग है कि भारत की कृषि भी आधुनिक बने, नए तौर-तरीके अपनाएं। किसानों पर बोझ कम हो। देश की कृषि को तकनीक आधारित और केमिकल मुक्त बनाने के लिए बड़े कदम इस बजट में उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed