Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Be it land or sky, disabled people face inconvenience everywhere.

Noida News: जमीन हो या आसमान, हर जगह दिव्यांगों पर असुविधा

Mon, 05 Feb 2024 02:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Be it land or sky, disabled people face inconvenience everywhere.
फोटो---
विज्ञापन

जमीन हो या आसमान, हर जगह दिव्यांगों पर असुविधा
- नाराज पैरा एथलीट ने रेलवे, एयरपोर्ट और हवाई जहाज की सुविधाओं पर उठाया सवाल
- एशियन गेम्स में पदक विजेता सुवर्णा राज ने फ्लाइट के क्रू सदस्यों के व्यवहार पर जताई नाराजगी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रेल का सफर हो या हवाई जहाज, हर जगह दिव्यांगो को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सफर के दौरान दिव्यांगों के भेदभाव किया जाता है और उन्हें दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ता है। इस व्यवस्था के खिलाफ पैरा एथलीट सुवर्णा राज अक्सर खुलकर आवाज उठाती नजर आती हैं। ताजा मामला शुक्रवार को उस वक्त सामने आया जब दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में सफर कर रहीं सुवर्णा राज का व्हीलचेयर जानबूझकर लैगेज में डाल दिया गया और चेन्नई में वह उन्हें क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला। इस घटना के बाद सुवर्णा ने इंडिगो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। काफी समझाने बुझाने के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर मामले को शांत कराया गया।
गौतमबुद्ध नगर की चाई सेक्टर निवासी एशियन गेम्स में पदक विजेता पैरा एथलीट सुवर्णा राज ने बताया कि रेलवे में इससे भी बुरा हाल है। जनवरी में गोवा से आते समय ट्रेन के सफर के दौरान हुई असुविधा के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि परपल फेस्ट में भागीदारी करने के बाद गौतमबुद्ध नगर समेत दिल्ली एनसीआर के तमाम पैरा एथलीट ट्रेन से लौट रहे थे। इस दौरान उन्हें बीच की और ऊपर की सीट रेलवे ने आवंटित कर दी गई। इतना ही नहीं ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों से भी असहयोग मिला।
विज्ञापन

विरोध के बाद एयरलाइंस ने जताया खेद :
सुवर्णा ने बताया, उनके विरोध के बाद इंडिगो एयरलाइंस के निदेशक ट्रेनिंग ने खेद जताया है और दो दिन बाद दिव्यांगों को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर मंथन के लिए एक बैठक में भी उन्हें आमंत्रित किया। सुवर्णा ने कहा, तमाम दिव्यांगों के सफर को आसान बनाने का मुद्दा वह उठाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुगम्यता ऑडिट के जाते समय हुई घटना :
सुवर्णा राज का कहना है कि वह भारत सरकार के सुगम्य भारत योजना के लिए ऑडिट करने शुक्रवार को चेन्नई जा रही थीं। बार-बार अनुरोध करने पर भी क्रू सदस्यों ने उनकी तीन लाख रुपये की व्हीलचेयर को लैगेज में डाल दिया जो उन्हें चेन्नई में क्षतिग्रस्त मिली थी। अपने व्हीलचेयर को क्षतिग्रस्त देखकर सुवर्णा का धैर्य जवाब दे गया।

---
दिव्यांग प्रमाण पत्र देने के बाद भी नहीं मिलती नीचे की सीट:
किसी इवेंट में शामिल होने या रेलवे से सफर करने के दौरान दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के बाद भी दिव्यांगों को नीचे की सीट आवंटित नहीं हो पाती है। इस मामले को उठाते हुए उन्होंने रेल मंत्रालय से भी दिव्यांगों के प्रमाण पत्र के आधार पर अधिक से अधिक नीचे वाली सीटें आवंटित करने की मांग की है। लेकिन इस दिशा में कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed