फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Be careful, the colony is cutting a distance of five km from Noida airport

सावधान रहें, नोएडा एयरपोर्ट से पांच किमी की दूरी बता काट रहे कॉलोनी

Thu, 23 Jun 2022 02:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Be careful, the colony is cutting a distance of five km from Noida airport
ग्रेटर नोएडा (मनोज कुमार)। यदि आप नोएडा एयरपोर्ट के पास आशियाना बनाने का सपना देख रहे हैं तो सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि जीवनभर की कमाई चली जाए और आशियाना भी न मिले। नोएडा एयरपोर्ट के आसपास जमीन बताकर कुछ भूमाफिया अवैध कॉलोनी काट रहे हैं। इसे यमुना प्राधिकरण और नगर पंचायत टप्पल से स्वीकृत बताकर प्लॉट बेचे जा रहे हैं, जबकि प्राधिकरण की ओर से इस तरह की कोई स्वीकृति अभी तक नहीं दी गई है।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण का क्षेत्र ग्रेनो से लेकर मथुरा और आगरा तक है। जेवर में एयरपोर्ट आने के बाद से जमीन-प्लॉट के दामों में उछाल आया है। ऐसे में कुछ भूमाफिया पैसा कमाने के चक्कर में टप्पल क्षेत्र में जमीन लेकर प्लॉट काट रहे हैं और इसे नोएडा एयरपोर्ट से केवल पांच किमी की दूरी पर बताकर बेच रहे हैं। इसमें लोगों को 11 हजार से लेकर 14 हजार रुपये प्रतिवर्ग जमीन बेची जा रही है। 100 से 200 वर्ग गज के प्लॉट बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे दिया जा रहा झांसा
एयरपोर्ट के लिए प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन जेवर से पांच किमी दूरी, इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से 10 मिनट की दूरी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी से 20 मिनट, डीएलफ मॉल से 40 मिनट तो दिल्ली के आश्रम चौक से 45 मिनट की दूरी पर टप्पल स्थित प्रोजेक्ट को बताकर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टप्पल नगर पंचायत की जमीन प्राधिकरण क्षेत्र में आएगी
टप्पल नगर पंचायत क्षेत्र की जमीन को यमुना विकास प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र में लाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया शासन में विचाराधीन है और उम्मीद है कि जल्द ही टप्पल नगर पंचायत क्षेत्र की जमीन को यमुना प्राधिकरण में समाहित कर लिया जाएगा। इस जमीन पर पिछले दिनों प्राधिकरण ने अतिक्रमण भी हटाया था। हालांकि, मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण अतिक्रमण तोड़ने पर फिलहाल प्राधिकरण ने रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed