फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   barat returned without a bride

...तो बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई बरात

Tue, 30 Jun 2020 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
barat returned without a bride
... तो बिना दुल्हन लिए वापस लौटी बरात
विज्ञापन

बिलासपुर। हरियाणा से जाट बिरादरी का युवक बरात लेकर बिलासपुर आया। यहां आकर उसे पता चला कि वह जिस घर में बरात लेकर आया है, वह जाट नहीं जाटव परिवार की बेटी है। इसकी भनक मिलते ही बरातियों में सन्नाटा छा गया। इस बीच मौका पाकर बिचौलिया भाग गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों को बंधक बना लिया। बाद में शादी की तैयारी में खर्च रकम को वापस लेकर बरात को बिना दुल्हन के वापस जाने दिया।

बिलासपुर निवासी व्यक्ति बेटी की शादी करने की तैयारी में काफी समय से लगा हुआ था। रविवार शाम को बरात आई और खाना-पीना चल रहा था। इस दौरान वर पक्ष वालों को एक दूसरे की भाषा में फर्क दिखा। पूछताछ करने पर पता चला कि दुल्हन पक्ष का परिवार जाट नहीं, जाटव समाज से है। यह सुनकर सभी सन्न रह गए। इसके बाद फेरों की तैयारी रोक दी गई। बेटी वालों ने शादी की तैयारी में खर्च हुए 3 लाख रुपये वापस मांगे। पंचायत के जरिये 1.5 लाख रुपये पर बात तय हुई। रुपये मिलने के बाद ही बरात बिना दुल्हन के लौटी। यह घटना बिलासपुर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed