{"_id":"69237242e56cb2f8d108332f","slug":"baraati-dies-after-being-hit-by-a-bus-na-news-c-25-1-agr1008-924019-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बस की चपेट में आने से बराती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बस की चपेट में आने से बराती की मौत
विज्ञापन
डबल डेकर बस से कुचलने से मृत राजेश त्रिपाठी, बिलखती परिवार और रिश्तेदार महिलाएं
- फोटो : शारिक साटा
बाह (आगरा)। कैंजरा तिराहे बाह के समीप शनिवार की रात बरात चढ़ाई के दौरान बस की चपेट में आने से इटावा के चंद्रपुर थाना पछाय गांव निवासी राजेश त्रिपाठी (45) की मौत हो गई। हादसे से शादी खुशियां मातम में बदल गईं।
पुलिस के मुताबिक चंद्रपुर गांव के अशोक चौधरी के बेटे कृष्ण कन्हैया की बरात शनिवार की रात बाह के इटावा रोड स्थित राम वाटिका में आई थी। बैंड बाजे के साथ बरात चढ़ाई के लिए निकली थी। तभी सड़क किनारे खड़े बराती राजेश त्रिपाठी को तेज रफ्तार बस ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस लेकर चालक भाग निकला। बराती का शव देख बैंड बाजे की शोर की जगह शोक ने ले ली। सूचना पर पहुंची बाह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रविवार को दोपहर बाद गमगीन माहौल में चंद्रपुर गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
दिल्ली में मृतक का है कपड़े का बड़ा कारोबार, दो बच्चों के सिर से छिना पिता का साया
चंद्रपुर गांव के मृतक राजेश त्रिपाठी का गांधी नगर, दिल्ली में कपड़े का बड़ा कारोबार था। रेडीमेड कपड़े की फैक्टरी के साथ ही थोक की दुकान है। शनिवार को ही वह गांव की बरात में शामिल होने के लिए आए थे और हादसे का शिकार हो गए। बेटे कृष, बेटी तनिष्का के सिर से पिता का साया छिन गया है। वहीं पत्नी नीलम की रो-रो कर हालत खराब है। अस्पताल पहुंचे परिजन एवं रिश्तेदार बिलखते रहे।