फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Banner of not voting at the gate of the society

सोसाइटी के गेट पर लगाया मतदान नहीं करने का बैनर

Thu, 03 Feb 2022 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Banner of not voting at the gate of the society
सोसाइटी के बाहर लगा बैनर।
नोएडा। समस्याओं से परेशान सेक्टर-143 लॉजिक्स ब्लॉसम हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों ने मतदान का बहिष्कार किया है। निवासियों का कहना है किसी से हमें मदद नहीं मिली, इसलिए सोसाइटी के गेट पर 10 फरवरी को मतदान नहीं करने का बैनर लगाया गया है। इस पर ‘नो रजिस्ट्री नो वोट, नो ग्रिड सप्लाई नो वोट, नो क्लीन वाटर नो वोट’ लिखा है। यह सोसाइटी नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आती है, लेकिन विधानसभा दादरी लगती है। सोसाइटी निवासी जेएस बेदी का कहना है कि यहां जरूरी सुविधाओं का अभाव है। सोसाइटी में दूषित पानी आने के संबंध कई बार शिकायत की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। यहां 2200 से ज्यादा फ्लैट हैं। कई खरीदारों के फ्लैटों की अब तक रजिस्ट्री नहीं हुई है। यहां 1,800 से ज्यादा मतदाता हैं। इसके अन्य सेक्टरों में भी लोगों ने मतदान नहीं करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि और प्राधिकरण के खिलाफ रोष, नहीं देंगे वोट
नोएडा। जनप्रतिनिधि और प्राधिकरण के खिलाफ रोष की वजह से सोसाइटियों के हजारों लोग वोट नहीं देंगे। इसी कड़ी में बुधवार को सेक्टर-49 हिंडन विहार सोसाइटी के निवासियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सोसाइटी में करीब 10 हजार परिवार रहते हैं, इनमें 8000 मतदाता हैं। इसके बावजूद यहां जरूरी सुविधाओं का अभाव है। इस संबंध में निवासी विधायक, सांसद, प्राधिकरण और जल विभाग के पास गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शासन और प्रशासन की उपेक्षा से कई वर्षों से परेशानी झेलने रहे है, इसलिए इस बार चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। यहां किसी भी दल के उम्मीदार का प्रवेश वर्जित किया गया है। वहीं, सेक्टर-73 महादेव अपार्टमेंट के निवासियों ने बताया कि कई सालों से खारा पानी पीने को मजबूर है, सुनवाई नहीं होने की वजह से लोगों ने नोटा दबाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed