{"_id":"658252371e778348f2069bb4","slug":"bank-officer-transferred-rs-28-crore-of-tcompany-to-accounts-of-his-wife-and-mother-in-noida-2023-12-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fraud: बैंक अधिकारी ने पत्नी और मां का खोला खाता, फिर ट्रांसफर कर दिए कंपनी के 28 करोड़, ऐसे खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fraud: बैंक अधिकारी ने पत्नी और मां का खोला खाता, फिर ट्रांसफर कर दिए कंपनी के 28 करोड़, ऐसे खुली पोल
Wed, 20 Dec 2023 08:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Dec 2023 08:08 AM IST
सार
नोएडा में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक बैंक अधिकारी ने पत्नी और मां के खातों में कंपनी के 28 करोड़ ट्रांसफर कर दिए। सेक्टर-24 कोतवाली में केस दर्ज कर कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-22 स्थित साउथ इंडियन बैंक शाखा के सहायक प्रबंधक ने निजी कंपनी के 28.07 करोड़ रुपये पत्नी और मां के खातों में ट्रांसफर कर दिए। शिकायत मिलने पर बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक (दिल्ली कार्यालय) रैनजीत आर. नायक ने सेक्टर-24 कोतवाली में केस दर्ज कर कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आरोप है कि सहायक प्रबंधक ने पत्नी और मां समेत अन्य लोगों के नाम से बैंक खाता खोल उसे सत्यापित किया फिर इनमें एक निजी कंपनी के रुपये ट्रांसफर कर दिए। पुलिस को दी शिकायत में नायक ने बताया कि कुछ दिनों से उन्हें सेक्टर-22 स्थित शाखा से गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। इस पर विभाग ने अपनी विजिलेंस टीम से जांच कराई।
इसमें पता चला कि सेक्टर-48 स्थित एसोसिएट इलेक्ट्रानिक्स रिसर्च फाउंडेशन नामक कंपनी के खाते से सहायक बैंक प्रबंधक राहुल शर्मा ने 28.07 करोड़ रुपये पत्नी भूमिका शर्मा और मां सीमा समेत अन्य खातों में ट्रांसफर कर कंपनी और बैंक से धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
नायक ने पुलिस को बताया, कंपनी के पदाधिकारियों ने तीन, चार और छह दिसंबर को ईमेल से शिकायत दर्ज कराते हुए खाते से रुपये बिना अनुमति और जानकारी के ट्रांसफर करने के आरोप लगाए थे।

मूलरूप से रोहतक निवासी आरोपी राहुल मौजूदा समय में सेक्टर-27 में रहता है। एसीपी अरविंद कुमार का कहना है कि राहुल, भूमिका और सीमा के अलावा अज्ञात के खिलाफ केस का दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।