फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bank employees beaten up for taking away vehicle due to default in installments

Noida News: किश्त टूटने पर गाड़ी ले जा रहे बैंककर्मियों को पीटा

Fri, 10 Oct 2025 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bank employees beaten up for taking away vehicle due to default in installments
साहिबाबाद। किश्त टूटने पर कार लेने पहुंचे निजी बैंक कर्मचारियों को रास्ते में रोककर कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। यहां तक कि आरोपियों ने धमकी तक दे डाली। मामला करीब एक सप्ताह पुराना है। पुलिस ने दिल्ली के शांति विहार निवासी फाइनेंस कंपनी कर्मी राजू बैसला की तहरीर पर आठ अक्तूबर की रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में राजू बैसला ने बताया कि वह एक सप्ताह पहले टीलामोड़ क्षेत्र में टीम के साथ एक कार की किश्त टूटने पर उसे रिकवर करने गए थे। कार को कब्जे में लिया और इसे लेकर शिव शक्ति एजेंसी में जमा करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में एमजी हेक्टर और ब्रेजा कार से कुछ लोग आए और उनकी कार रुकवा कर हमला कर दिया। आरोप है कि करीब नौ लोगों ने उन पर व बेटे अंशुल पर हमला किया। इस घटना में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई हैं। आरोपितों ने उनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से राजू को जीटीबी रेफर कर दिया गया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed