फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ban on movement of vehicles from Delhi to Noida from the morning of 21st to the night of 25th

याद रखें: दिल्ली से नोएडा में 21 की सुबह से 25 की रात तक वाहनों की आवाजाही पर रोक, ये रहेंगे वैकल्पिक रास्ते

Tue, 19 Sep 2023 11:07 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Sep 2023 11:07 PM IST
सार

आकस्मिक स्थिति में एंबुलेंस वाहन के लिए नोएडा यातायात हेल्पलाइन नंबर- 9355057380 पर सहायता ले सकेंगे। आवश्यक सेवाओं से जुड़े दूध, फल, सब्जी, एबुलेंस, चिकित्सा सेवा आदि वाहनों को प्रतिबंधित नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Ban on movement of vehicles from Delhi to Noida from the morning of 21st to the night of 25th
नोएडा एक्सप्रेसवे भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो व बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटो जीपी बाइक रेस आयोजन के कारण कल सुबह यानि 21 सितंबर सुबह छह बजे से भारी वाहनों का प्रवेश आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली बार्डर से जिले में भारी व मध्यम वाहन का प्रवेश 21 सितंबर को सुबह छह बजे से 25 सितंबर की रात 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। 

विज्ञापन

यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर लोग हेल्प लाइन नंबर 9971009001, 9355057381 पर संपर्क कर सकते हैं। दिल्ली बॉर्डर से गौतमबुद्धनगर में चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज, न्यू अशोक नगर, कोंडली, झुंडपुरा बार्डर, परीचौक, नालेज पार्क, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे एवं यमुना एक्सप्रेस-वे पर आवागन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आकस्मिक स्थिति में एंबुलेंस वाहन के लिए नोएडा यातायात हेल्पलाइन नंबर- 9355057380 पर सहायता ले सकेंगे। आवश्यक सेवाओं से जुड़े दूध, फल, सब्जी, एबुलेंस, चिकित्सा सेवा आदि वाहनों को प्रतिबंधित नहीं किया गया है। आकस्मिक स्थिति में चिकित्सीय वाहनों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेस-वे पर मार्शल मोटर साइकिल की सहायता से सुलभ यातायात लेन प्रदान की जाएगी। आटो-ई-रिक्शा किसी भी सार्वजनिक मार्ग पर नहीं खड़े होंगे। 

विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव का कहना है कि लोगों से अपील है कि मेट्रो सेवाओं का अधिकतम उपयोग करें। दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर ग्रेटर नोएडा, मथुरा, आगरा, लखनऊ की ओर जाने वाले नॉन कॉमर्शियल वाहन दिल्ली से एनएच 9, 24, 91 होकर जा सकेंगे। नोएडा क्षेत्र से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाले नॉन कॉमर्शियल वाहन एमपी एक, दो, तीन व डीएससी रोड से न्यू अशोकर नगर, झुंडपुरा, एनआईबी, मॉडल टाउन, छिजारसी होकर जा सकेंगे। 

दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ से मथुरा, आगरा, लखनऊ की ओर जाने वाले नॉन कॉमर्शियल वाहन एनएच 9,24,91 से होकर जा सकेंगे। आगरा, मथुरा, लखनऊ से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर जाने वाले जॉन कॉमर्शियल वाहन अलीगढ़, टप्पल से बुलंदशहर या मथुरा से दिल्ली होकर जा सकेंगे। 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र से दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड जाने वाले नॉन कॉमर्शियल वाहन किसान चौक से तिगरी अथवा पर्थला से छिजारसी होकर एनएच-24 से गंतव्य जा सकेंगे। ग्रेटर नोएडा से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली, गाजियाबाद जाने वाले नॉन कॉमर्शियल वाहन ग्रेटर वेस्ट, किसान चौक, तिगरी, शाहबेरी, पर्थला, छिजारसी होकर गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed