{"_id":"673a2483daae2a0da00ee66e","slug":"ban-on-bs-4-vehicles-decision-on-closure-of-schools-today-grnoida-news-c-23-1-vns1013-45570-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बीएस-4 वाहनों पर रोक, स्कूल बंद करने पर फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बीएस-4 वाहनों पर रोक, स्कूल बंद करने पर फैसला आज
विज्ञापन
बीएस-4 वाहनों पर रोक, स्कूल बंद करने पर फैसला आज
-नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी आज सुबह 8 बजे से लागू होगा ग्रेप-4
-जिलाधिकारी ने सभी विभागों को किया अलर्ट, बरती जाएगी सख्ती
-कंपनियों में भी डीजल वाहनों पर रोक, चलेंगे सीएनजी व इलेक्टि्रक वाहन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। वायु प्रबंधन गुणवत्ता आयोग ने दिल्ली एनसीआर में ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान की चौथी स्टेज लागू कर दी है। नोएडा और ग्रेनो में भी आज सुबह 8 बजे से ग्रेप लागू हो जाएगा। जिले में बीएस-3 व 4 डीजल वाहनों के प्रवेश पर रोक लग जाएगी। इस संबंध में पुलिस को निर्देशित किया गया है। वहीं कंपनियों में भी डीजल वाहनों का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। केवल सीएनजी व इलेक्टि्रक वाहन चलेंगे। उधर स्कूलों को बंद करने का फैसला वायु गुणवत्ता सूचकांक को देखकर आज लिया जाएगा।
दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा भी काफी प्रदूषित हो चुकी हैं। दिल्ली का एक्यूआई 450 के पार पहुंच गया है। जबकि नोएडा और ग्रेटर नोएडा का 300 के पार हैं। प्रदूषण स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंचने के कारण वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने रविवार रात ग्रेप-4 लागू करने का आदेश जारी कर दिया है। जो नोएडा और ग्रेनो में भी सोमवार सुबह 8 बजे से लागू होगा। यूपीपीसीबी ग्रेनो के क्षेत्रीय अधिकारी डीके गुप्ता ने बताया, दिल्ली में डीजल ट्रकों के साथ-साथ बीएस-3 व 4 डीजल वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उनको बाॅर्डर पर रोक दिया जाएगा। गौतमबुद्ध नगर में ग्रेप-4 लागू है। जिले में भी प्रतिबंधित वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उनको सीमा पर रोका जाएगा। वहीं निर्माण कार्यों पर ग्रेप-3 में ही रोक हैं। निर्माणाधीन साइटों पर वाहनों के आवागमन भी नहीं किया जा सकता हैं। सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने का नियम अभी यहां लागू नहीं किया जाएगा। इस पर प्रदेश सरकार फैसला लेगी। वहीं ग्रेप-4 में कक्षा 10 व 12 के अलावा सभी स्कूलों को बंद करने का भी आदेश हैं, लेकिन सोमवार से स्कूलों पर यह नियम लागू नहीं किया जाएगा। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि अभी नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 400 से नीचे हैं। एक्यूआई को देखकर जिले में स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया जाएगा।
नियमों का पालन कराना बड़ी चुनौती
ग्रेप के नियमों को लागू किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन के सामने उनका पालन कराने के लिए बड़ी चुनौती होगी। अब तक ग्रेप-1, 2 और 3 में लापरवाही देखने को मिली हैं। रोक के बाद भी निर्माण कार्य लगातार चल रहे हैं। वहीं सड़कों पर धूल उड़ रही है। हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए, लेकिन वहां पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं। इससे हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ग्रेप-4 के निमयों को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। सख्ती के साथ नियमों का पालन कराया जाएगा। प्रतिबंधित वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी। वही, स्कूल बंद करने का निर्णय एक्यूआई के आधार पर लिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा।
मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी