फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bali laid the foundation stone of Sakhi Niwas hostel.

Noida News: बाली ने किया सखी निवास छात्रावास का शिलान्यास

Tue, 25 Nov 2025 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bali laid the foundation stone of Sakhi Niwas hostel.
नगरोटा बगवां के रजियाना में कामकाजी महिलाओं के रहने के लिए सखी निवास छात्रावास भवन का शिलान्यास
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र की कामकाजी महिलाओं के रहने के लिए सखी निवास छात्रावास भवन का निर्माण बेहद लाभकारी साबित होगा। वे अपने कार्यों को और अधिक दृढ़ता से कर पाएंगी। यह बात विधायक आरएस बाली ने रजियाना पंचायत में कामकाजी महिलाओं के लिए बनाए जा रहे सखी निवास छात्रावास के शिलान्यास करते समय कहे।
विज्ञापन

इसका शिलान्यास उन्होंने गांव के बुजुर्गों से करवाया। उन्होंने कहा कि कामकाजी महिलाएं प्रतिदिन अपने कार्य पूर्ति हेतु घर से निकलकर अपने कार्य स्थल पर जाती हैं। यदि उन महिलाओं के रहने के लिए एक स्थायी व्यवस्था होगी तो वे अपने कार्यों का निर्वहन और अधिक दृढ़ता से कर सकेंगी। उनके बच्चों को रहने और उनकी देखरेख के लिए एक स्थायी व्यवस्था मिलने से इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। छात्रावास पर 8.34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

छात्रावास में करीब 50 कमरे बनाए जाएंगे। इनमें विभिन्न कार्यालयों में कार्य कर रहीं महिलाओं के रहने की व्यवस्था होगी। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को निश्चित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। इसी तरह का छात्रावास नगरोटा कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए भी तैयार किया जा रहा है। इसके बन जाने से कॉलेज में पढ़ने वाली हजारों छात्राएं इससे लाभान्वित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed