फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Baldev Chhath Mela: People tasted the tradition, ate a lot of gol khaje, halwa and parathas

बलदेव छठ मेला : लोगों ने चखा परंपरा का स्वाद, खूब खाए गोल खाजे, हलवा और परांठे

Sat, 30 Aug 2025 06:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
Baldev Chhath Mela: People tasted the tradition, ate a lot of gol khaje, halwa and parathas
श्रद्धालुओं ने भगवान बलदेव की विशेष पूजा की, कबड्डी प्रतियोगिता का लुत्फ भी उठाया
विज्ञापन

यमुना सिटी। जेवर में चल रहे नौ दिवसीय बलदेव छठ मेले के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भगवान बलदेव की विशेष पूजा-अर्चना की। उसके बाद महिला कबड्डी लुत्फ उठाया। दर्शक दीर्घा मैच शुरू होने से पहले ही भर गया। लोगों ने पारंपरिक पकवानों का स्वाद भी चखा। मेले में लगे स्टॉल पर तरह-तरह के स्थानीय व्यंजन अपनी खुशबू से लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। बड़े-बड़े गोल खाजा, सूजी का हलवा और मैदे के परांठे का स्वाद लोग चख रहे हैं।

नगर पंचायत की ओर से मुख्य बाजार और मंदिर की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर विशेष साफ-सफाई की गई है। सड़कों से धूल-मिट्टी हटाकर ट्रैक्टर से पानी का छिड़काव किया गया है। महिला कबड्डी में आठ लीग और चार क्वॉर्टर फाइनल मैच हुए। रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे। विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता को 31 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed