फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Baldev Chhath fair will start from 28 August

Noida News: 28 अगस्त से शुरू होगा बलदेव छठ मेला

Wed, 13 Aug 2025 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Baldev Chhath fair will start from 28 August
जेवर (संवाद)। जेवर स्थित श्री दाऊजी मंदिर में 28 अगस्त से बलदेव छठ मेला शुरू होगा। छह सितंबर तक जारी रहने वाले मेले के आयोजन के लिए श्री दाऊजी मंदिर प्रबंध समिति की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। मेला में मुख्य आकर्षण 29 अगस्त को महिला कबड्डी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद व ट्राॅफी और उपविजेता को 31 हजार रुपये नकद राशि प्रदान की जाएगी। वहीं मेल में रात्रि के समय खाटूश्याम का कीर्तन होगा।। जबकि 30, 31 अगस्त एवं 1 सितंबर को रागनी का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 31 अगस्त को पुरुष कबड्डी मुकाबला होगा। जिसके विजेता टीम को एक लाख एक हजार रुपये और उपविजेता को 71 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। वहीं चार सितंबर को कुश्ती दंगल होगा, जिसमें अंतिम कुश्ती के विजेता पहलवान को 51 हजार रुपये प्रदान किया जाएगा। पांच सितंबर को दंगल के विजेता पहलवान को एक लाख एक हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed