फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Badminton matches will be held today, swimming matches will be held on June 17.

Noida News: बैडमिंटन स्पर्धा में मुकाबले आज, 17 जून को होंगे तैराकी मुकाबले

Sat, 06 Jun 2026 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
Badminton matches will be held today, swimming matches will be held on June 17.
बैडमिंटन स्पर्धा में मुकाबले आज, 17 जून को होंगे तैराकी मुकाबले
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर में 7 से 17 जून 2026 को ओपन आमंत्रण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला विकास खेलकूद प्रोत्साहन समिति द्वारा किया जा रहा है।


प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना तथा स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि 7 जून को सब-जूनियर वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जबकि 17 जून को सब-जूनियर वर्ग की तैराकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। दोनों ही प्रतियोगिताओं में जिले के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिताएं पूरी तरह निःशुल्क होंगी और किसी भी प्रतिभागी से कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। बैडमिंटन स्पर्धा 7 जून को मुकाबले नोएडा के सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम और तैराकी स्पर्धा 17 जून को बिसरख स्थित ओलंपिया स्विमिंग अकादमी में आयोजित होगी। खिलाड़ी निर्धारित तिथियों पर अपनी-अपनी खेल विधाओं में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा और इन्हें पारदर्शी तथा सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा। प्रतियोगिताएं निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed