फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Badminton competition to be held at Jaypee Sports Complex

Noida News: जेपी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी बैडमिंटन प्रतियोगिता

Sun, 30 Nov 2025 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
Badminton competition to be held at Jaypee Sports Complex
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो के जेपी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 6 से 7 दिसंबर तक जेपी बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्ग में अंडर-11, 13, 15 आयु वर्ग में मुकाबले होंगे। वयस्क खिलाड़ियों के लिए जंबल कैटेगरी में 70 और 80 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्पोर्ट्स एचओडी फरीद उस्मानी ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग के शटलर एकल कैटेगरी में भाग लेंगे। वयस्क खिलाड़ियों की जंबल कैटेगरी में भी एकल प्रतियोगिता होगी इसमें दोनों खिलाड़ियों की संयुक्त आयु के आधार पर श्रेणी तय की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी चार दिसंबर तक पंजीकरण करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि अंडर-11 और अंडर-13 के मैच माविस 350 शटल का उपयोग करके खेले जाएंगे। वहीं, अंडर-15 वर्ग में फेदर शटल का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल तक सभी मैच 21 अंक के होंगे। सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले 15-15 अंक के होंगे। मैच में रेफरी का निर्णय अंतिम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed