फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bad vehicles disturbed, jammed at places

खराब वाहनों ने किया परेशान, जगह-जगह जाम

Fri, 12 Aug 2022 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bad vehicles disturbed, jammed at places
नोएडा। शहर में अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को लोग सुबह-शाम जाम से जूझते रहे। बदले रास्तों और सड़क पर वाहन खराब होने से कई जगह दिक्कत आई। साथ ही रक्षाबंधन पर्व मनाने निकले लोगों का असर भी यातायात व्यवस्था पर नजर आया। वहीं, शुक्रवार से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों की वजह से शहर में कई जगह ट्रैफिक रूट में बदलाव होंगे, जिनका असर यातायात व्यवस्था पर दिख सकता है। दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम और रिहर्सल के लिए 12 से 15 अगस्त के बीच कुछ मार्गों में बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन

कालिंदी कुंज बॉर्डर से नोएडा आने वाले रास्ते पर दोपहर में डीटीसी बस खराब होने के घंटों यातायात प्रभावित रहा। सुबह और शाम फिल्म सिटी, सेक्टर 62-61 आदि स्थानों पर भी जाम की स्थिति रही। दोपहर में सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास भी काफी समय तक जाम रहा। दलित प्रेरणा स्थल से डीएनडी टोल की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रक खराब होने से वाहनों की गति धीमी रही। ट्रैफिक विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात 10 बजे से 13 अगस्त स्वतंत्रता दिवस रिहर्सल पूरी होने तक जिले से होकर दिल्ली के रास्ते अन्य राज्यों की ओर जाने वाले वाहनों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था 14 अगस्त रात 10 बजे से 15 अगस्त कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी। वहीं, जिले में भी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम होंगे। यातायात प्रभावित ना हो इसके लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस की मैराथन आज
सेक्टर-108 पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय से शुक्रवार को सेक्टर-110 लोटस पनाश सोसाइटी तक पांच किमी की मैराथन होगी। इसमें पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारी हिस्सा लेंगे। यह मैराथन सुबह 6:30 बजे से शुरू होगी। मैराथन की समाप्ति तक इस मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। असुविधा से बचने के लिए लोग वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। साथ ही जरूरत पड़ने पर यातायात विभाग की हेल्पलाइन 9971009001 पर मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed