फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   bad manner

फब्तियां कसने का विरोध करने पर मारपीट, पुलिस से शिकायत

Mon, 24 Feb 2020 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
bad manner
तावडू। उपमंडल के एक गांव से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटूका में पढ़ने के लिए जाने वाली छात्राओं के साथ रास्ते में कुछ शरारती तत्वों द्वारा फब्तियां कसने का मामला सामने आया है। छात्राओं का आरोप है कि इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। इस बाबत पीड़ित छात्राओं की ओर से स्थानीय पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित छात्राओं ने बताया कि स्कूल आते जाते समय रास्ते में कुछ मकान हैं जिनमें रहने वाले कुछ युवक उन पर अश्लील फब्तियां कसते आ रहे हैं। इसको लेकर कई बार आरोपियों के परिजनों से शिकायत की गई लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। छात्राओं का आरोप है कि सोमवार को आरोपियों ने उनके साथ अश्लील हरकतें की। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। सदर थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed