फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   B.Tech student committed suicide by hanging himself in the hostel

दिल चीर देगी पिता की बात: नोएडा के नामी यूनिवर्सिटी में B.Tech छात्र ने लगाई फांसी, 1300 KM दूर से आया था

Sat, 16 Aug 2025 04:25 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा। Published by: विकास कुमार Updated Sat, 16 Aug 2025 04:25 PM IST
सार

घटना के समय उसका रूममेट बाहर गया हुआ था। जब तक साथियों और हॉस्टल प्रशासन को जानकारी मिली, तब तक शिवम दम तोड़ चुका था। 

विज्ञापन
B.Tech student committed suicide by hanging himself in the hostel
बीटेक छात्र शिवम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के अंतिम वर्ष के बीटेक (कंप्यूटर साइंस) के छात्र शिवम डे (24) ने 15 अगस्त की रात नॉलेज पार्क स्थित एचएमआर हॉस्टल में चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिवम मूलरूप से बिहार के पूर्णिया जिले के मधुबनी कॉलोनी का रहने वाला था। उसका घर 1300 किलोमीटर से भी अधिक दूर था।

विज्ञापन

पुलिस को मिली सुसाइड नोट
घटना के समय उसका रूममेट बाहर गया हुआ था। जब तक साथियों और हॉस्टल प्रशासन को जानकारी मिली, तब तक शिवम दम तोड़ चुका था। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। उसमें उसने आत्महत्या के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम के करते हैं प्राइवेट नौकरी
नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। पिता कार्तिक चंद्र डे प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। पत्नी कविता डे गृहिणी हैं। परिवार में एक छोटी बहन स्निग्धा भी है, जो कक्षा दसवीं में पढ़ती है। 

विज्ञापन

दो महीने पहले ही वैष्णो देवी से लौटा था
परिजनों ने बताया कि शिवम दो महीने पहले ही माता-पिता के साथ वैष्णो देवी दर्शन कर लौटा था। वह स्वभाव से शांत और विनम्र था। वार्डन और मित्रों ने बताया था कि शिवम ज्यादा बातचीत नहीं करता था। पिछले दिनों वह कई बार उदास दिखा। 

फर्स्ट ईयर आई थी शिवम की बैक
परिजनों के अनुसार शिवम वर्ष 2022 में शारदा यूनिवर्सिटी में दाखिल हुआ था। प्रथम वर्ष में ही उसकी कई विषयों में बैक आ गई थी। पढ़ाई के लिए पिता ने प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हुए लोन लिया था। 
 

बच सकती थी शिवम की जान
परिजन का आरोप है कि कॉलेज फीस लेता रहा लेकिन उसने एक बार भी उसके दो साल से कॉलेज में आने की जानकारी नहीं दी। अगर यूनिवर्सिटी समय पर जानकारी देती तो ऐसी घटना नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed