फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ayurveda medicines are effective in increasing immunity

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में आयुर्वेद की दवाईयां कारगार : डॉ यशबीर गहलावत

Sat, 15 Jan 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Ayurveda medicines are effective in increasing immunity
नूंह। किसी भी प्रकार की बीमारी से लड़ने के लिए व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना जरूरी है। हमारी रोग प्रतिरोध क्षमता को आयुर्वेद की सभी दवाई मजबूत करती हैं। ये बातें नूंह खंड के गांव शेखपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान जिला आयुष विभाग के वरिष्ठ डॉ. यशबीर गहलावत व डॉ. मनोज ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद हमारी सबसे प्राचीन पद्धति है इसे अपनाकर हम पूरी तरह से स्वस्थ रह सकते हैं। इसलिए हमारी वर्तमान पीढ़ी को अपने आए दिन होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के लिए आयुर्वेद दवाइयों को इस्तेमाल करना चाहिए। इससे रोग पूरी तरह से नष्ट हो जाते है यह सभी के लिए जरूरी है। इस दौरान उन्होंने 151 मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया। जिनमें 59 पुरुष और 82 महिलाएं थी इसमें लगभग 50 बच्चों ने भी दवाइयां दी गई। इम्यूनिटी बढ़ाने की दवाइयों को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से जिला आयुष विभाग द्वारा लोगों को गांवों व शहरों में शिविरों के माध्यम से दवाई दी जा रही है। इसे लेकर लोग अब काफी जागरूक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed