फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ayub Malik will contest from Dadri on SP ticket

Noida News: अयूब मलिक सपा के टिकट पर दादरी से लड़ेंगे चुनाव

Sun, 16 Apr 2023 09:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
Ayub Malik will contest from Dadri on SP ticket
- अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल करा दादरी खेला मुस्लिम कार्ड
विज्ञापन

- गैंगस्टर सुंदर भाटी के करीबी स्क्रैप माफिया निजाम उर्फ मुनीम के भाई हैं अयूब
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बसपा में रहे अयूब मलिक को समाजवादी पार्टी ने दादरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है। अयूब मलिक गैंगस्टर सुंदर भाटी के करीबी माने जाने वाले स्क्रैप माफिया निजाम उर्फ मुनीम के सगे भाई हैं। अयूब मलिक को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर रविवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और इसके बाद उम्मीदवार घोषित कर दिया।

समाजवादी पार्टी ने दादरी सीट पर अयूब मलिक को प्रत्याशी बनाकर मुस्लिम कार्ड खेला है। ऐसे में सपा का मुकाबला भाजपा से होने की संभावना है। सपा मुस्लिम, गुर्जर व भाजपा विरोधी वोट बैंक के जरिये कड़ी टक्कर देने का प्रयास करेगी। अयूब मलिक 1989 में बसपा में शामिल हुए थे। इसके अलावा बसपा ने उन्हें लोकसभा प्रभारी आदि पद भी दिए और नगर पालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भी बनाया था। अयूब मलिक के भाई पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई कर अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति भी जब्त कर चुकी है। पार्टी ज्वाइन करने के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, अकबर खान, राकेश गौतम एडवोकेट, फखरुद्दीन कोटिया और जाकिर मुनीरी मौजूद रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed