फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Awareness will prevent dengue and chikungunya

Noida News: जागरूकता से होगी डेंगू, चिकनगुनिया की रोकथाम

Mon, 15 Apr 2024 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Awareness will prevent dengue and chikungunya
-शिक्षा निदेशालय ने मामले में सभी स्कूलों को जारी किए दिशा-निर्देश
विज्ञापन


-पोस्टर मेकिंग, स्लोगन, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ कराने को कहा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों का मौसम शुरू हो गया है। हर साल बढ़ने वाले इन बीमारियों के मामलों को देखते हुए शिक्षा निदेशालय अभी से हरकत में आ गया है। निदेशालय ने इन वेक्टर जनित बीमारियों के प्रकोप को रोकने व नियंत्रित करने के उद्देश्य से सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों व निजी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्कूलों को इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है। साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि बच्चे पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।

शिक्षा निदेशालय के अनुसार, दिल्ली में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों का मौसम शुरू हो गया है। ये सभी मच्छर जनित बीमारियां हैं और यदि इनके निवारण के उपाय नहीं किए जाएं तो ये कभी-कभी महामारी का रूप ले लेती हैं। किसी भी बीमारी को नियंत्रित करने का सबसे अच्छा तरीका जागरूकता है। ऐसे में छात्रों को इसके बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। निदेशालय ने स्कूलों से कहा है कि वह रोकथाम व जागरूकता के लिए पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ कराएं। अगले माह होने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैं।
विज्ञापन


स्कूल बताएं कि मच्छरों के प्रवेश को रोकने के लिए दरवाजों और खिड़कियों पर तार की जाली लगाई जाए, मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए सभी पानी की टंकियों और कंटेनरों को अच्छी तरह से ढकने वाली ढक्कन के साथ कवर करना जरूरी है। स्कूल मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए कूलर, फूलदान, पक्षी के बर्तन, पानी के कंटेनर, स्थिर पानी और अन्य संभावित स्थलों का निरीक्षण कर अच्छी तरह से जांच करें। स्कूल परिसर में खाली बोतले, प्लास्टिक कप, टायर जैसे सामान न हों। बच्चों व कर्मचारियों को इन बातों का पालन घर पर भी करने को कहें। जागरूकता फैलाने के लिए की गई गतिविधियों की रिपोर्ट प्रत्येक स्कूल को जिला उप शिक्षा निदेशक (जोनल) के पास जमा कराने के लिए कहा गया है। अनुपालन रिपोर्ट भी जमा कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed