{"_id":"690f4ad263d106578d036e90","slug":"awareness-on-tobacco-and-drug-use-noida-news-c-340-1-del1004-111637-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तंबाकू और मादक द्रव्य उपयोग पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तंबाकू और मादक द्रव्य उपयोग पर किया जागरूक
विज्ञापन
-शाहदरा के चीफ डिस्ट्रिक्ट मेडिकल ऑफिसर कार्यालय के सहयोग से हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के ईस्ट कैंपस में तंबाकू और मादक द्रव्य उपयोग रोकथाम पर एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। तंबाकू नियंत्रण सेल शाहदरा के चीफ डिस्ट्रिक्ट मेडिकल ऑफिसर कार्यालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मादक द्रव्य के हानिकारक प्रभावों की जानकारी दी गई।
नशा मुक्त शाहदरा-नशा मुक्त दिल्ली जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य मादक द्रव्य के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और एक स्वस्थ नशा-मुक्त समुदाय को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में शाहदरा के विभिन्न स्कूलों से लगभग 300 शिक्षक, परामर्शदाता और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाहदरा के जिला मजिस्ट्रेट शैलेंद्र सिंह परिहार उपस्थित थे। कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में क्षेत्र के विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। इसमें इंस्टिट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड अलाइड साइंसेज(इबहास) डॉ मनोज कुमार ने तंबाकू रोकथाम, स्वास्थ्य की रक्षा, जीवन बचाना पर चर्चा की। डॉ अपर्णा गोयल ने स्कूल जाने वाले बच्चों में मादक द्रव्य उपयोग की प्रारंभिक पहचान पर चर्चा की। शैक्षिक और व्यावसायिक मार्गदर्शन परामर्शदाता, एमसीडी शाहदरा(साउथ जोन) मिस अलेना खान ने अनुभव साझा किए और केस स्टडी पर चर्चा की। एनटीसीपी(ईस्ट डिस्ट्रिक्ट) की जिला नोडल अधिकारी डॉ अंकित ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम और तंबाकू मुक्त शैक्षिक संस्थान के बारे में जानकारी दी।