{"_id":"688a28a5fe9e5292c90badc3","slug":"aware-of-cervical-vaccine-noida-news-c-1-gnd1002-3227434-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सदरपुर स्थित सेतु शिक्षा ज्योति केंद्र में दीक्षांत समारोह में महिला उन्नति संस्था की ओर से सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन
संस्था की जिला अध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाई। उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और महिलाओं को इस बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा, ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण 9 से 15 वर्ष तक की लड़कियों के लिए सबसे अधिक लाभदायक होता है। इस आयु वर्ग में अधिक रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है। इससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर का खतरा कम होता है। वहीं, 40 से 45 वर्ष की आयु वाली महिलाओं को नियमित पेप स्मीयर टेस्ट करवाना चाहिए। यह टेस्ट सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षणों का पता लगाने में मदद करता है। ब्यूरो
विज्ञापन