{"_id":"69ff4874c880478ce6060b1d","slug":"awards-day-ceremony-held-at-greater-valley-school-grnoida-news-c-23-1-lko1064-94338-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेटर वैली स्कूल में अवार्ड्स डे समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेटर वैली स्कूल में अवार्ड्स डे समारोह आयोजित
विज्ञापन
-शिक्षा, खेल और कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ओमेगा-2 स्थित ग्रेटर वैली स्कूल में शनिवार को कक्षा 3 से 7 तक के विद्यार्थियों के लिए अवार्ड्स डे समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान शिक्षा, खेल, कला, अनुशासन और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि कहानी से संवाद जैसी पुस्तकों की लेखिका डॉ. रश्मि रावत के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उन्होंने कहा कि पुरस्कार केवल उपलब्धि का प्रतीक नहीं, बल्कि निरंतर बेहतर करने की प्रेरणा भी है। विद्यार्थियों को स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बेस्ट एथलीट, 100 प्रतिशत उपस्थिति और ऑल राउंडर जैसे विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। समारोह में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। नृत्य, संगीत और समूह प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनामिका सूद ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि हर बच्चे की प्रतिभा को पहचान कर उसे सही मंच प्रदान करना भी है।