फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Automobile market remains healthy on Akshaya Tritiya

Noida News: अक्षय तृतीया पर ऑटोमोबाइल बाजार रहा अक्षय

Mon, 20 Apr 2026 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Automobile market remains healthy on Akshaya Tritiya
पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा वाहन बिके रविवार और सोमवार को
विज्ञापन

900 वाहनों की बिक्री हुई इस बार जिले में
100 करोड़ के आसपास कारोबार की उम्मीद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। इस बार अक्षय तृतीया नोएडा के ऑटोमोबाइल बाजार के लिए अक्षय रहा। रविवार और सोमवार को पिछले साल से 20 फीसदी ज्यादा करीब 900 वाहन बिके। उम्मीद जताई जा रही है कि 100 करोड़ के आसपास कारोबार हुआ है।


डीलरों के अनुसार, पिछले साल की तुलना में इस बार ग्राहकों की संख्या ज्यादा रही। सबसे अधिक मांग बाइक व स्कूटर की रही। सेक्टर-10 स्थित प्रकाश होंडा शोरूम डीलर करन और शेखर ने बताया कि रविवार को 40 से ज्यादा दो पहिया वाहन बिके जिनसे करीब 40 लाख रुपये का कारोबार हुआ। सेक्टर-5 स्थित शुभम ऑटोकॉर्प के सेल्स मैनेजर वरुण सिंह खुल्लर ने बताया कि लैंडरोवर जैसे वाहनों भी ठीक-ठाक बिक्री हुई।
विज्ञापन

सेक्टर-10, 63 और 62 स्थित ऑटोमोबाइल हब में आम दिनों के मुकाबले रविवार और सोमवार को भीड़ ज्यादा रही। कई शोरूम ने विशेष ऑफर, एक्सचेंज बोनस और आसान फाइनेंस योजनाएं दीं। ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े व्यापारी शक्ति सिंह ने बताया कि इस बार करीब 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। इसमें दो पहिया और चार पहिया समेत कॉमर्शियल वाहन भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



200 से ज्यादा पंजीकृत हुए ईवी
इस बार लोग इलेक्ट्रिक वाहनों के फीचर्स से काफी प्रभावित हैं। 200 से ज्यादा लोगों ने इस बार ईवी को चुना। उल्लेखनीय है कि जिले में पंजीकृत 12,41,892 वाहनों में से 58,889 ईवी हैं। यह आंकड़ा फरवरी का है, लेकिन अप्रैल में इसकी संख्या 60 हजार पार कर चुकी है। सीएनजी वाहनों की संख्या 1,30,296 है।
--
वाहन संख्या
दोपहिया 500
चार पहिया 400
इलेक्ट्रिक वाहन -200
कॉमर्शियल वाहन -150
(नोट : आंकड़े शोरूम मालिकों से बातचीत के आधार पर हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed