फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Auto will not be able to run without meter in the district

जिले में बगैर मीटर के नहीं चला सकेंगे ऑटो

Tue, 17 May 2022 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Auto will not be able to run without meter in the district
नोएडा। परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए और मनमाने किराया वसूली पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने परिवहन विभाग को बिना मीटर और फिटनेस के चल रहे ऑटो पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एके पांडेय ने कहा कि जिला प्रशासन के आदेशों का पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑटो एसोसिएशन की ओर से मीटर लगवाने और फिटनेस के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया था जो शुक्रवार को पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 21 मई से जिले में बिना मीटर चलने वाले ऑटो पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने बताया कि निर्देश को लागू करने के लिए कार्ययोजना तैयार तैयार की जा रही है। विभाग के मुताबिक जिले में करीब चार हजार ऑटो के पास फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं हैं। कई बार चेतावनी देने के बाद भी ऑटो संचालक इसे दुरस्त नहीं करा रहे हैं। जल्द ही इसके खिलाफ भी अभियान शुरू किया जाएगा। अहम है कि जिले में 17,684 ऑटो का संचालन किया जाता है। ऑटो एसोसिएशन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 15 हजार ऑटो में मीटर नहीं लगे हैं। इस समस्या को लेकर ऑटो चालक एसोसिएशन ने परिवहन विभाग के साथ बैठक कर एक सप्ताह का समय मांगा था। एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल बाबू ने बताया कि एक सप्ताह की समय सीमा कम है। एसोसिएशन इसे और बढ़ाने की मांग करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार अब सभी ऑटो में मीटर अनिवार्य है। साथ ही बिना फिटनेस के ऑटो सड़कों पर नहीं दौड़ेंगे। जो इस आदेश की अवहेलना करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं नियमों को पूरे जिले में लागू कराया जाएगा। - एके पांडेय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed