फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Authority's talks with farmers fail, protest continues

Noida News: प्राधिकरण की किसानों से बातचीत असफल, धरना जारी

Thu, 30 Oct 2025 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Authority's talks with farmers fail, protest continues
औद्योगिक विकास आयुक्त से मिलने पर अड़े, प्राधिकरण के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। प्राधिकरण के बाहर भारतीय किसान यूनियन मंच के तत्वावधान में किसानों का प्रदर्शन बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्राधिकरण के ओएसडी किसानों से बातचीत के लिए आए लेकिन बातचीत सफल नहीं हो पाई। किसानों ने नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन एवं औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार से मिलने की मांग उठाई। किसान नेताओं ने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही है।

बृहस्पतिवार दोपहर को सैकड़ों किसान सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण के बाहर जमा हुए और बुधवार को लगाए टेंट में बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। प्राधिकरण दफ्तर से पहले पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर रखी है। वक्ताओं ने किसानों के समक्ष अपनी बात रखी। दोपहर के समय ओएसडी क्रांति शेखर बातचीत के लिए किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने अधिकारियों से मांगों को लेकर जवाब मांगा लेकिन अधिकारी ठोस जवाब नहीं दे सके। इससे नाराज किसानों ने कहा कि मांगें माने जाने तक धरना स्थल से नहीं हटेंगे। किसानों ने यह भी मांग की कि जल्द ही उनकी दीपक कुमार व आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कराई जाए। भारतीय किसान यूनियन मंच के प्रवक्ता अशोक चौहान ने बताया कि यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी। भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने कहा कि इस बार किसान हक लेकर ही वापस जाएंगे। इस बार आश्वासनों पर धरना खत्म नहीं होगा। वहीं, भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने कहा कि किसानों को नोएडा प्राधिकरण ने हमेशा छला है। किसान प्राधिकरण से अपना अधिकार लेकर ही घर लौटेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र प्रधान, गौतम लोहिया, मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, अभिषेक तोमर, मूले चौहान, वीर सिंह टाइगर, गजेंद्र बैसोया योगेश भाटी, आशीष चौहान, राजपाल चौहान, राहुल पवार समेत अन्य किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसान की तबीयत हुई खराब

धरना स्थल पर लगभग 3 बजे नंगली वाजिदपुर के किसान रणबीर उर्फ बोदी चौहान की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें तुरंत ही कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी तबीयत में सुधार है। किसानों का कहना है कि धरना स्थल पर एंबुलेंस नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article