{"_id":"68923172d6b53217820504ea","slug":"authoritys-qrt-will-run-on-complaints-of-dirt-noida-news-c-23-1-lko1064-70722-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गंदगी की शिकायत पर दौड़ेगी प्राधिकरण की क्यूआरटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गंदगी की शिकायत पर दौड़ेगी प्राधिकरण की क्यूआरटी
विज्ञापन
क्रासर-
- सीईओ के आदेश पर प्राधिकरण ने बनाईं 10 टीमें
- जीपीएस तकनीक से होगी कामकाज की निगरानी
फोटो--
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पुलिस की तरह अब ग्रेनो प्राधिकरण के कर्मचारी भी गंदगी की शिकायत मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचेंगे। इसके लिए क्विक रेस्पोंस टीम (क्यूआरटी) बनाईं हैं। काम की निगरानी के लिए जीपीएस तकनीक का उपयोग किया जाएगा। सीईओ एनजी रवि कुमार के आदेश पर ऐसी 10 टीमें बनाईं गईं हैं।
अधिकारियों का कहना है कि सीईओ के आदेश पर ग्रेटर नोएडा की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए यह पहल की गई है। क्यूआरटी ने मंगलवार से काम शुरू कर दिया है। टीम उन जगहों पर काम करेगी, जहां पर वर्तमान व्यवस्था में नियमित रूप से सफाई नहीं हो पा रही है। इसके अलावा किसी जगह सफाई की आवश्यकता पड़ने पर क्यूआरटी भेजी जाएगी। क्यूआरटी के काम की निगरानी के लिए चार सदस्यीय समिति भी बनाई गई है। क्यूआरटी के उपयोग के लिए लगे वाहनों में जीपीएस भी लगाया गया है जिससे रीयल टाइम मॉनिटरिंग होती रहे। इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है। गंदगी फैलाने वालों पर यह टीमें जुर्माना भी लगा सकेंगी।
महाप्रबंधक आरके भारती ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के रूप में फिलहाल 10 टीमें बनी हैं। प्रयोग सफल रहा तो इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। एक क्यूआरटी के पास कूड़ा गाड़ी और जेसीबी भी होगी। जहां पर अधिक कूड़ा होगा वहां कूड़ा गाड़ी के साथ जेसीबी मशीन भेजी जाएगी। एक क्यूआरटी में पांच सफाई कर्मचारी तैनात रहेंगे। सभी को विशेष प्रकार की जैकेट भी दी गई है। जैकेट पर क्यूआरटी का नंबर लिखा रहेगा। कूड़ा गाड़ी पर भी क्यूआरटी का नंबर लिखा रहेगा जिससे सभी को पता रहे कि टीम में कौन शामिल हैं।
विज्ञापन
इनसेट-
सुबह से शाम तक सक्रिय रहेगी क्यूआरटी
क्यूआरटी सुबह नाै बजे से शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेगी। क्यूआरटी कंट्रोल कमेटी के अध्यक्ष महाप्रबंधक आरके भारती को बनाया गया है। वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार गौतम, मैनेजर बिजेन्द्र कुशवाहा और सहायक प्रबंधक मनोज कुमार चौधरी इस समिति के सदस्य बनाए गए हैं। इस कमेटी के आदेश पर ही क्यूआरटी को भेजा जाएगा।
इनसेट-
गंदगी फैलाने पर 50 हजार का जुर्माना
एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस का कहना है कि सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए क्यूआरटी बनाई गई हैं। प्रयोग सफल रहा तो टीमें बढ़ाई जा सकती हैं। सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों से कूड़े का उचित प्रबंधन करने की अपील है। इधर-उधर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एरिया में ट्रैक्टर- ट्रॉली या किसी अन्य प्रकार के वाहन से इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

फोटो