{"_id":"66d5ea97094d3d95a909171e","slug":"authority-working-with-40-percent-staff-noida-news-c-1-gnd1002-2063565-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 40 प्रतिशत स्टाफ के साथ काम कर रहा प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 40 प्रतिशत स्टाफ के साथ काम कर रहा प्राधिकरण
विज्ञापन
40 प्रतिशत स्टाफ के साथ काम कर रहा प्राधिकरण
- 60 प्रतिशत पद खाली, निलंबन के बाद प्राधिकरण में स्टाफ की और हो गई कमी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के 60 प्रतिशत पद वर्तमान समय में खाली हैं। इसमें सीधी भर्ती और पदोन्नति के बाद रिक्त पदों को भरा जाना बाकी है। ऐसे में केवल 40 प्रतिशत स्टाफ के साथ प्राधिकरण में काम चल रहा है। वहीं, बीते दिनों कई अधिकारियों-कर्मचारियों के निलंबन के बाद हालात और खराब हो गए हैं। प्राधिकरण की ओर से नए स्टाफ की भर्ती के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
नोएडा प्राधिकरण में 2187 स्वीकृत पद हैं। इसमें केंद्रीयकृत सेवा नियमावली 2018 के अनुसार 552 पद सीधी भर्ती से भरे जाने हैं। वहीं, नियमावली 2018 से इतर 1036 पद सृजित हैं। इसी तरह से दोनों कैटेगरी में पदोन्नति के आधार पर 424 और 175 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान समय में दोनों कैटेगरी में सीधी भर्ती से 690 पदों पर अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत हैं। वहीं, पदोन्नति के आधार पर 211 अधिकारी तैनात हैं। दोनों कैटेगरी में सीधी भर्ती के तौर पर 598 और पदोन्नति के आधार पर 388 पद खाली हैं। कुल 1286 पदों पर भर्ती होनी है।
निलंबित होने वाले अधिकारी पहुंचे प्राधिकरण
बीते दिनों प्रमुख सचिव की ओर से निलंबित किए गए छह अधिकारी-कर्मचारी प्राधिकरण पहुंचे। यहां वह सीईओ से मिले और उनसे दिशा-निर्देश मांगी। नियम के तहत निलंबन के बाद ऐसे अधिकारी प्राधिकरण में कार्य नहीं कर पाएंगे। हालांकि उनको नोएडा प्राधिकरण से संबद्ध किया गया है। हालांकि सीईओ का कहना है कि इनके निलंबन से काम प्रभावित हुआ है। चूंकि यहां स्टाफ की कमी है।