फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Authority will seal shops

Noida News: मंजूरी से ज्यादा बनी दुकानें सील करेगा प्राधिकरण

Mon, 12 May 2025 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
Authority will seal shops
-20 से ज्यादा सोसाइटियों में किया गया है अवैध निर्माण
विज्ञापन

-सीईओ ने नियोजन विभाग से मांगी है निरीक्षण आख्या
-बड़े भवनों में कूड़ा निस्तारण इंतजाम भी परखेगी टीम माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की 20 से ज्यादा सोसाइटियों में अवैध तरीके से दुकानें बनाकर उनका संचालन किया जा रहा है। इससे वाणिज्यिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। इसकी शिकायतें नोएडा प्राधिकरण में सोसाइटी के निवासी कर रहे हैं। अब नोएडा प्राधिकरण ऐसी सोसाइटियों का निरीक्षण करवाएगा। इसके साथ ही सीलिंग व अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई भी करेगा।
प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम ने नियोजन विभाग को निरीक्षण कर ऐसी सोसाइटियों की रिपोर्ट देने के लिए कहा है। विभाग अब निरीक्षण शुरू करेगा। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रुप हाउसिंग भू-उपयोग का प्लॉट फ्लैट निर्माण को आवंटित होता है। सोसाइटी में रहने वाले परिवारों की दैनिक जरूरतों को देखते हुए दी गई निर्माण मंजूरी का अधिकतम 1 प्रतिशत वाणिज्यिक उपयोग के लिए निर्माण किया जा सकता है। लेकिन सोसाइटी में दुकानें ज्यादा कीमत की बिकती हैं। इसको देखते हुए बिल्डरों ने मंजूरी से ज्यादा दुकानें बनाई हुई हैं। कुछ सोसाइटी में तो जब निवासियों ने रहना शुरू कर दिया उसके बाद ये दुकानें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

--------------

पुरानी ग्रुप हाउसिंग के लिए रि-डवलपमेंट प्लान

नोएडा प्राधिकरण ने 2014 व उसके पहले अलग-अलग सेक्टर में कम ऊंचाई वाली ग्रुप हाउसिंग योजनाएं लांच की थी। इनमें सेक्टर-118 में बने समाजवादी आवास व सेक्टर-135 के ड्यूप्लेक्स मकान शामिल हैं जो बिक नहीं रहे हैं। इसके लिए नियोजन विभाग निरीक्षण कर रि-डेवलपमेंट प्लान बनाएगा। विभाग की टीम इसके साथ ही अन्य योजनाओं का भी प्राधिकरण की टीम निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------

अवैध निर्माण व अतिक्रमण का ब्यौरा तैयार होगा-

नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण व अतिक्रमण का ब्यौरा तैयार कर प्राधिकरण उसका प्रकाशन करवाएगा। अवैध इमारतों को चिन्हित कर यह बिल्डिंग अवैध ये लिखवाया जाएगा। प्राधिकरण के सीईओ ने निर्देश दिया है कि अतिक्रमण व अवैध निर्माण करने वाले के खिलाफ नामजद एफआईआर करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed