फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Authority will develop Brahmaputra market as a model

Noida News: ब्रह्मपुत्र मार्केट को मॉडल के तौर पर विकसित करेगा प्राधिकरण

Tue, 11 Apr 2023 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Authority will develop Brahmaputra market as a model
-अतिक्रमण मुक्त, सफाई व्यवस्था, सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री समेत कई बिंदुओं पर चल रहा काम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-29 स्थित ब्रह्मपुत्र मार्केट को मॉडल मार्केट के तौर पर विकसित किया जाएगा। यहां जन स्वास्थ्य विभाग के सभी मानकों पर काम किया जा रहा है। मार्केट में इस तरह के मानक को तोड़ने वाले तत्वों पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही यह मार्केट सभी मानकों पर खरा उतरेगा। इसी तर्ज पर दूसरे बाजारों को भी विकसित किया जाएगा।
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक मार्केट को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है। अब अगली कड़ी में साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया जा रहा है ताकि मार्केट में सफाई व्यवस्था बहाल रहे। दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को नहीं करने को कहा जा रहा है। इससे लोगों में भी जागरूकता आएगी। इसके लिए प्राधिकरण ने एचसीएल फाउंडेशन व गाइडेड फॉर्च्यून सोसायटी एनजीओ के माध्यम से काम शुरू कराया है।
विज्ञापन

इधर एचसीएल की ओर से दुकानदारों को जागरूक करने का काम मंगलवार से शुरू हो गया। इसके तहत थैला लेकर चलने व प्लास्टिक की रोकथाम को कहा जा रहा है। स्लोगन आदि भी बनाए गए हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर जुर्माना भी होगा। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक एक साल तक इस व्यवस्था के बहाली का काम एचसीएल फाउंडेशन का होगा। इसके बाद मार्केट एसोसिएशन को यह काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed