{"_id":"61b0db6d07662310d712eb93","slug":"authority-s-second-office-will-be-built-in-greater-noida-west-in-six-months-noida-news-noi6202230137","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह में बनेगा ग्रेनो वेस्ट में प्राधिकरण का दूसरा दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह में बनेगा ग्रेनो वेस्ट में प्राधिकरण का दूसरा दफ्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर टेकजोन-4 में ग्रेनो प्राधिकरण का दूसरा कार्यालय बनेगा। बुधवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नरेंद्र भूषण ने पूजा कर दफ्तर की नींव रखी। करीब 2.5 करोड़ की लागत से छह महीने में कार्यालय तैयार होगा। सप्ताह में दो दिन सीईओ यहां बैठेंगे, जबकि एक अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) की तैनाती होगी। प्राधिकरण का दावा है कि इससे ग्रेनो वेस्ट के निवासियों की समस्याएं जल्द हल हो सकेंगी। वहीं, कार्यक्रम में पहुंचे नोएडा एस्टेट फ्लैट ओनर्स मेन एसोसिएशन (नेफोमा) और न्यू इरा नोएडा एस्टेट फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन (नेफोवा) के पदाधिकारियों ने कहा कि इससे लोगों को अपनी समस्या रखना आसान हो जाएगा।
ग्रेनो वेस्ट में करीब 200 बिल्डर प्रोजेक्ट हैं। इनमें से 70 से अधिक में फ्लैट खरीदारों ने रहना शुरू कर दिया है। वहीं सेक्टर और गांव इससे अलग हैं। यहां की आबादी तेजी से बढ़ रही है। आने वाले दिनों में यह आबादी और बढ़ेगी। ऐसे में लोगों की समस्याएं भी बढ़ती जा रही है। जिनका समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों का शिकायत लेकर ग्रेनो के नॉलेज पार्क-4 स्थित प्राधिकरण के कार्यालय तक पहुंचना मुश्किल होता है, जो करीब 25 किमी दूर पड़ता है। ग्रेनो वेस्ट की सुविधा के लिए प्राधिकरण ने सेक्टर टेकजोन-4 में स्थायी कार्यालय बनाने का फैसला लिया। कार्यक्रम में सीईओ के अलावा एसीईओ दीप चंद्र, ओएसडी सचिन कुमार सिंह, महाप्रबंधक प्रोजेक्ट एके अरोड़ा, महाप्रबंधक नियोजन मीना भार्गव, डीजीएम सीके त्रिपाठी, केआर वर्मा व सलिल यादव, ओएसडी एनके सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक कपिलदेव सिंह, एनके जैन, श्योदान सिंह व एके सक्सेना, प्रबंधक चेतराम व जितेंद्र यादव मौजूद रहे।
1100 वर्ग मीटर में बनेगा कार्यालय
टेकजोन-4 स्थित पानी की टंकी के परिसर में करीब सवा दो करोड़ रुपये की लागत से यह कार्यालय बनेगा। यहां सीईओ और एसीईओ का दफ्तर, मीटिंग व वेटिंग रूम, तीन केबिन, रिकॉर्ड रूम और शौचालय ब्लॉक बनेंगे। कार्यालय करीब 1100 वर्ग मीटर में बनेगा। सीईओ ने कहा कि प्राधिकरण के 4 दफ्तर होंगे। ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट के दफ्तरों के अलावा दो और दफ्तर ग्रेनो विस्तार में बनेंगे।