{"_id":"6aa3a28a09bb2d0df4092e2b","slug":"authority-s-bulldozer-razes-illegal-mall-in-noida-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: उस निर्माणाधीन अवैध मॉल पर चला बुलडोजर, जहां प्राधिकरण टीम पर हुआ था हमला, इंजीनियरों पर छिड़का डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: उस निर्माणाधीन अवैध मॉल पर चला बुलडोजर, जहां प्राधिकरण टीम पर हुआ था हमला, इंजीनियरों पर छिड़का डीजल
Fri, 11 Sep 2026 12:11 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:11 PM IST
सार
इस इमारत को तोड़ने के लिए पहुंची नोएडा प्राधिकरण की टीम पर 6 जुलाई 2024 को हमला हुआ था। बिल्डिंग से निकले दो लोगों ने खुद पर डीजल जैसा ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया था। आरोप है कि प्राधिकरण के इंजीनियर दीपक कुमार व रोहित सिंह पर डीजल डाल दिया था।
विज्ञापन
नोएडा में अवैध मॉल पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-104 हाजीपुर में एक निर्माणाधीन अवैध मॉल पर बुलडोजर चला दिया है। प्राधिकरण का कहना है कि यह मॉल बिना नक्शा पास करवाए और प्राधिकरण की अर्जित जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया जा रहा था। बता दें कि 6 जुलाई 2024 को इस इमारत का अवैध निर्माण रोकने पहुंची नोएडा प्राधिकरण की टीम पर हमला हुआ था।
विज्ञापन
लंबे समय बाद नोएडा प्राधिकरण द्वारा की गई इस कार्रवाई में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर मौजूद थे। यह कदम दिल्ली में हुए एक हादसे के बाद अवैध निर्माणों के खिलाफ पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। यह इमारत शहर के एक प्रमुख तिराहे पर स्थित थी।
विज्ञापन
6 जुलाई को हुआ था प्राधिकरण टीम पर हमला, इंजीनियरों पर छिड़का गया था डीजल
इस इमारत को तोड़ने के लिए पहुंची नोएडा प्राधिकरण की टीम पर 6 जुलाई 2024 को हमला हुआ था। बिल्डिंग से निकले दो लोगों ने खुद पर डीजल जैसा ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया था। आरोप है कि प्राधिकरण के इंजीनियर दीपक कुमार व रोहित सिंह पर डीजल डाल दिया था। इसके साथ ही मारपीट भी की थी।
विज्ञापन
1 अगस्त 2024 को प्राधिकरण सीईओ व डीएम ने किया था निरीक्षण
अवैध इमारत को निरीक्षण पर निकले तत्कालीन नोएडा प्राधिकरण के सीईओ व डीएम समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने 1 अगस्त 2024 को देखा था। अधिकारियों ने दावा किया था कि कार्रवाई होगी लेकिन दो साल तक इमारत पर कोई कारवाई नहीं हुई। दो एफआईआर, 8 शिकायतें, दो बार सील हुई, फिर दो साल बाद अवैध इमारत आज टूट रही है। पूर्व में कई बार सील तोड़कर यहां अवैध निर्माण किया गया था।