{"_id":"6285426af745cf1af5265022","slug":"authority-removed-encroachment-from-land-worth-109-crores-noida-news-noi6493517141","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण ने 109 करोड़ की जमीन से अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण ने 109 करोड़ की जमीन से अतिक्रमण हटाया
विज्ञापन
सेक्टर 150 में प्राधिकरण की टीम कब्जा हटाती हुई।
नोएडा। प्राधिकरण ने जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान 109 करोड़ की 21500 वर्गमीटर जमीन से कब्जे हटाए गए। वहीं, नगली वाजिदपुर में विरोध करने पर प्राधिकरण ने थाने में शिकायत भी दी है।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-150 के गढ़ी समस्तीपुर गांव के खसरा नंबर-62, 63, 64, 65 में वर्क सर्किल, भूलेख व अन्य विभागों की टीमों ने 20 हजार वर्गमीटर जमीन से कब्जा हटाया। जमीन की अनुमानित कीमत 101 करोड़ रुपये है। वहीं, नगली वाजिदपुर में 1500 वर्गमीटर जमीन से कब्जा हटाया। जमीन की अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ है। यहां भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा समर्थकों के साथ पहुंचे और तोड़फोड़ वाले स्थल पर चिनाई कराने लगे। इसके बाद प्राधिकरण ने उनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायत दी है।
इधर, सुखबीर खलीफा का कहना है कि जब तक तोड़ी हुई एक-एक ईंट नहीं लगा देते, यहां से नहीं हटेंगे। प्राधिकरण बार-बार किसानों को धोखा देता है। एक बार फिर जल्द ही प्राधिकरण पर किसानों की गूंज तालाबंदी के साथ सुनाई देगी। नोएडा आ रहे औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से किसानों का दल मिलेेगा। साथ ही, प्राधिकरण ने कोंडली मार्केट में अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान सामान भी जब्त किया गया।