फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Authority officials did not even come to see the encroachment, let alone remove it.

Noida News: अतिक्रमण हटाना तो दूर देखने भी नहीं पहुंचे प्राधिकरण के अफसर

Sat, 02 May 2026 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Authority officials did not even come to see the encroachment, let alone remove it.
डीएमआरसी ने नोएडा प्राधिकरण को लिखा था पत्र- सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के बाहर अवैध रेहड़ी-पटरी का जाल, कॉरिडोर तक में लग रहीं दुकानें,
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ब्लू लाइन के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के बाहर का अतिक्रमण की शिकायत की लेकिन नोएडा प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को मौके का निरीक्षण तक नहीं किया। अवैध रेहड़ी-पटरी सेक्टर-52 से 51 मेट्रो स्टेशन जाने के पाथवे पर लगी रहीं। स्काईवॉक निर्माण के चलते बैरिकेडिंग कर बने कॉरिडोर के अंदर तक दुकानें हैं। गन्ने का जूस, छोले-भटूरे व अन्य सामान बेचा रहा है।
इस पाथवे और सेक्टर-71 अंडरपास के बीच की सड़क पर सवारी के लिए ऑटो चालकों की मनमानी चल रही है। यह ऑटो चालक मेट्रो स्टेशन के अंदर जाने का रास्ता तक घेर कर खड़े हो जा रहे हैं। सड़क घेर रहे हैं जिससे जाम भी लग रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-52-51 मेट्रो स्टेशन का अतिक्रमण व ऑटो चालकों की अराजकता कोई नई नहीं है। इससे ब्लू और एक्वा लाइन मेट्रो में सफर करने करने वाले यात्री परेशान होते हैं। कई बार मुद्दा उठने पर ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो की लेन बनवाने की शुरुआत की लेकिन सुधार की व्यवस्था स्थायी नहीं बन पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण का वर्क सर्कल-3 यहां का अतिक्रमण लंबे समय से नहीं हटा पाया है। अब डीएमआरसी के वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक की तरफ से पत्र भेजे जाने के बाद यह अतिक्रमण फिर से चर्चा में आया है। पत्र में कहा गया है कि अतिक्रमण यात्री सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है। यही नहीं अवैध रेहड़ी-पटरी और ऑटो चालकों की तरफ से रास्ता रोके जाने से महिलाओं के लिए असुरक्षित माहौल है।

----------
सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के सामने का अतिक्रमण हटाने के निर्देश वर्क सर्कल को दिए गए हैं। यहां पर अभियान चलाया जाएगा। रिपोर्ट सोमवार को लेकर समीक्षा की जाएगी।- एस पी सिंह, जीएम, नोएडा प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed