फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Authority getting FNG report prepared

Noida News: एफएनजी की रिपोर्ट तैयार करवा रहा प्राधिकरण, बाधाओं का होगा समाधान

Tue, 30 Jun 2026 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Authority getting FNG report prepared
प्राधिकरण के सीईओ के निर्देश पर वर्क सर्कल से मांगी गई रिपोर्ट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-63 छिजारसी से सेक्टर-168 में यमुना तक फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) एक्सप्रेस-वे की बाधाओं की रिपोर्ट तैयार करवा रहा है। करीब 23 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे में कई जगहों पर काम अधूरा है। इस वजह से दिल्ली-मेरठ-एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सीधी कनेक्टिविटी नहीं हो पा रही है। प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश के निर्देश पर वर्क सर्कल से रिपोर्ट मांगी गई है। सर्कल-5, 7, 8 व 9 को परियोजना पर जानकारी देनी है।
एफनजी के मूल प्रारूप के हिसाब से नोएडा-फरीदाबाद के बीच यमुना पर पुल के साथ ही नोएडा में कई जगह पर काम अधूरे हैं। गाजियाबाद की तरफ से चलने पर छिजारसी के सामने 650 मीटर का एलिवेटेड रोड बनाया जाना था। यहां से 3.68 किलोमीटर चलने के बाद बाएं तरफ सर्विस रोड, दाएं तरफ की मुख्य सड़क व सर्विस रोड का काम अधूरा है। इसके आगे बढ़ने पर 14.610 किलोमीटर पर एक एलिवेटेड रोड प्रस्तावित है, जो 5.665 किलोमीटर की होगी। अब यहां पर एलिवेटेड के बजाय सड़क बनाने के विकल्प पर भी नोएडा प्राधिकरण विचार कर रहा है। डूब क्षेत्र होने के कारण यहां सिंचाई विभाग से अथॉरिटी को मंजूरी लेनी होगी। यहां से आगे बढ़ने पर 17.335 किलोमीटर पर शाहदरा और सेक्टर-143 के सामने 200 मीटर मुख्य सड़क और एक तरफ की सर्विस लेन का काम अधूरा है। इससे आगे बढ़ने पर 17.595 किलोमीटर पर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे है, जहां अंडरपास बनाया जाना है। यहां तक कुल दूरी करीब 18 किलोमीटर है। यहां सेक्टर-167 के आगे सड़क निर्माण भी अधूरा पड़ा है। इसके आगे सेक्टर-168 मंगरौली गांव के सामने यमुना पर पुल बनाया जाना है।
विज्ञापन




2025 में शुरू हुई थी कवायद

हरियाणा की तरफ से 2025 में एफएनजी के लिए यमुना पर पुल बनाने की कवायद शुरू की गई थी। फरीदाबाद में इसको लेकर नोएडा प्राधिकरण को बैठकों में भी बुलाया गया था। तय हुआ था कि हरियाणा लोक निर्माण विभाग पुल का निर्माण 250 करोड़ रुपये से करेगा। आधी लागत नोएडा प्राधिकरण देगा। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव पर हरियाणा की तरफ से आगे कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

एफएनजी परियोजना की रिपोर्ट इससे जुड़े सभी वर्क सर्कल से तैयार करवाई जा रही है। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि एक्सप्रेसवे कहां और किस कारण से अधूरा पड़ा है। -एके अरोड़ा, जीएम, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed