फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Authority gave permission for registry of 2063 flats of five projects

Noida News: पांच प्रोजेक्टों के 2063 फ्लैटों की रजिस्ट्री की प्राधिकरण ने दी अनुमति

Tue, 25 Jul 2023 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Authority gave permission for registry of 2063 flats of five projects
पांच प्रोजेक्टों के 2063 फ्लैटों की रजिस्ट्री की प्राधिकरण ने दी अनुमति
विज्ञापन

सीईओ एनजी रवि कुमार और ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव ने सौंपे अनुमति पत्र


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित एनटाइसमेंट और ऐस स्टार सिटी समेत पांच प्रोजेक्टों में 2063 खरीदारों को अब अपने आशियाने पर मालिकाना हक मिल सकेगा। सोमवार को समृद्धि, कोको काउंटी और प्रॉसपर को ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) जारी कर 1139 फ्लैटों की रजिस्ट्री का रास्ता खोला गया था, जबकि मंगलवार के एनटाइसमेंट तथा ऐस स्टार सिटी के 924 फ्लैटों की रजिस्ट्री की अनुमति दे दी गई है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी से पिछले दिनों खरीदार संगठन मिले थे और उन्होंने रजिस्ट्री कराने की मांग की थी। इस पर सीईओ ने बिल्डरों से भी वार्ता की और सोमवार को 1139 और एनटाइसमेंट के 285 तथा ऐस स्टार सिटी के 639 (कुल 924) फ्लैटों की रजिस्ट्री के लिए अनुमति दे दी है। उन्होंने अन्य बिल्डरों से भी बकाया राशि जमा कराने के लिए कहा है। जिससे खरीदारों को मालिकाना हक मिल सके। मंगलवार को सीईओ रवि कुमार एनजी और ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव ने बिल्डर प्रतिनिधियों को फ्लैटों की रजिस्ट्री के लिए अनुमति पत्र सौंपे। इनमें से समृद्धि के 216, कोको काउंटी के 571, प्रॉसपर के 352 फ्लैट, एनटाइसमेंट के 285 और ऐस स्टार सिटी के 639 फ्लैट शामिल हैं।
विज्ञापन

---
सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण ने चलाया अभियान

ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण अधिकारियों ने मंगलवार को जैतपुर गोलचक्कर और अल्फा कामर्शियल बेल्ट स्थित कसाना टावर के पास सड़क किनारे दुकान लगाकर खड़ी दो दर्जन रेहड़ियां जब्त कर ली हैं। प्राधिकरण ने सड़कों किनारे खड़े होकर यातायात को बाधित न करने की हिदायत दी है। ओएसडी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जैतपुर गोलचक्कर और अल्फा कामर्शियल बेल्ट स्थित कसाना टावर के पास रेहड़ी लगने से यातायात बाधित होने की शिकायत मिली थी। प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और दोनों जगहों से करीब दो दर्जन रेहड़ी जब्त कर ली गई। ओएसडी ने यातायात को बाधित करने वालों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की चेतावनी दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed