फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Authority flats built in sectors have become dilapidated, inviting accidents

Noida News: सेक्टरों में बने प्राधिकरण के फ्लैट हो चुके जर्जर, हादसे को दे रहे दावत

Mon, 04 Aug 2025 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Authority flats built in sectors have become dilapidated, inviting accidents
बारिश के दौरान कभी भी हो सकता बड़ा हादसा, आसपास के लोगों की जान को खतरा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के सेक्टरों में कई साल से खाली पड़े नोएडा प्राधिकरण के जनता फ्लैट (ईडब्ल्यूएस) अब जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं जो बारिश में हादसे को दावत दे रहे हैं। इससे आसपास के निवासियों की जानमाल को खतरा बना हुआ है। यह फ्लैट नोएडा प्राधिकरण के अधीन हैं और इन्हें प्राधिकरण ने अबतक बेचा नहीं है। कई साल से खाली पड़े फ्लैट की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। बारिश में इनकी हालत बहुत खराब हो चुकी है।

एक ओर बारिश में हाईराइज सोसाइटियों के बेसमेंट में जलभराव से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर जनता फ्लैट की जर्जर हालत से आसपास के निवासियों में डर का माहौल है। यहां पर प्लास्टर गिरने की घटनाएं होती रहती हैं और लगातार तेज बारिश होने पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फ्लैट का प्लास्टर झड़ चुका है, ईंटे दिखाई देती हैं और बरसात में दीवारों पर बड़ी-बड़ी घास जम आई हैं जो एक तरह से झाड़ियों में तब्दील हो चुकी है।
विज्ञापन

सेक्टर-99 में बने एलआईजी फ्लैट में कुल 608 फ्लैट हैं इनमें करीब 70 फ्लैट की हालत जर्जर हो चुकी है। नोएडा प्राधिकरण ने कभी इनकी सुध नहीं ली। 2013 से इनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। इसी तरह सेक्टर-55 स्थित सी ब्लॉक में बने 35 साल पुराने करीब 22 फ्लैट की हालत जर्जर हो चुकी है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल और सी ब्लॉक के रिप्रेजेंटेटिव अजय शुक्ला, विजय रावत ने बताया कि इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण को लगातार सूचित किया जा रहा है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं, सेक्टर-82, पॉकेट 7 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि यहां पर कुल फ्लैट 888 हैं जिनका 2003 में पजेशन मिला था। इसमें करीब 35 ऐसे फ्लैट हैं जो नोएडा प्राधिकरण के कब्जे में हैं लेकिन इन फ्लैट की मरम्मत का काम न तो रहने वाले लोग करवा रहे हैं और न ही प्राधिकरण करवा रहा है। जर्जर फ्लैट से आसपास के निवासियों की जान को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed