फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Authority accused of demolishing construction without notice and information

Noida News: प्राधिकरण पर बगैर नोटिस व सूचना के निर्माण तोड़ने का आरोप

Thu, 13 Nov 2025 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
Authority accused of demolishing construction without notice and information
-गुलिस्तानपुर गांव के ग्रामीणों ने पुलिस कमिश्नर और प्राधिकरण के सीईओ से की शिकायत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
गुलिस्तानपुर के ग्रामीणों ने प्राधिकरण पर बिना नोटिस व पूर्व सूचना के पुराना मकान तोड़ने व पेड़ों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्राधिकरण के विभाग ने गांव के कुछ असामाजिक लोगों के साथ मिलकर तोड़फोड़ कराई है। जबकि उनका खसरा नंबर अधिग्रहण से बाहर है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्राधिकरण से सीईओ और पुलिस कमिश्नर से की थी। उनका कहना है कि प्राधिकरण की एकतरफा कार्रवाई की फिर से उच्च अधिकारियों से शिकायत की है।


शिकायकर्ता रविंद्र कुमार ने कहा कि गुलिस्तानपुर में उनका 20 साल पुराना मकान बना है। वहीं पर उन्होंने नाली व रास्ते को ठीक कराया था। नाली व चाहरदीवारी भी 20 साल से बनी है। हाईकोर्ट ने भी उनकी जमीन को अधिग्रहण से बाहर किया है। आरोप है कि उसके बावजूद बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा के सर्किल अधिकारियों ने निर्माण तोड़ दिया। आरोप है कि बिना नोटिस और जानकारी दिए कार्रवाई हुई है। इसकी शिकायत सीईओ के अलावा अन्य उच्च अफसरों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed